29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविमान हादसे में मृत नर्स पर आपत्तिजनक पोस्ट, केरल सरकार ने सरकारी...

विमान हादसे में मृत नर्स पर आपत्तिजनक पोस्ट, केरल सरकार ने सरकारी कर्मचारी को किया निलंबित

इस घटना की सूचना मिलते ही केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने रंजीता के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

Google News Follow

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाली केरल की एक महिला नर्स पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक सरकारी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई केरल सरकार के राजस्व मंत्री के. राजन के निर्देश पर की गई। मंत्री ने बताया कि आरोपी कर्मचारी ए. पवित्रन कासरगोड जिले के वेल्लारीकुंडु तालुका कार्यालय में कनिष्ठ अधीक्षक के पद पर कार्यरत था।

निलंबित कर्मचारी ने मृतक महिला नर्स रंजीता को लेकर फेसबुक पर एक अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसे बेहद असंवेदनशील और निंदनीय माना गया। जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, राज्य सरकार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सख्त कदम उठाया और पवित्रन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

रंजीता केरल के पठानमथिट्टा जिले के तिरुवल्ला की निवासी थीं और यूके में बतौर नर्स काम कर रही थीं। वे हाल ही में भारत आई थीं और केरल में फिर से सरकारी सेवा में शामिल होने की तैयारी कर रही थीं। दुर्भाग्यवश, गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में उनकी मौत हो गई। इस हादसे से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रंजीता अपने पीछे अपनी मां और दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं।

इस घटना की सूचना मिलते ही केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने रंजीता के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज विमान हादसे के स्थल का दौरा किया और हादसे में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। पीएम मोदी ने हादसे में बच गए एक यात्री से भी बात की और हादसे की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के परिजनों से भी भेंट की।

सरकारी कर्मचारी द्वारा की गई इस अपमानजनक टिप्पणी की सर्वत्र निंदा हो रही है और सरकार द्वारा उठाया गया त्वरित कदम आमजन में प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:

देशव्यापी साइबर ठगी पर सीबीआई का बड़ा शिकंजा: ‘ऑपरेशन चक्र-वी’ के तहत कई राज्यों में छापेमारी

सीएम योगी की पहल से बदली व्यवस्था: अब पात्र परिवारों को घर बैठे मिलेगा पारिवारिक लाभ!

धुबड़ी में सांप्रदायिक तनाव पर सख्त हुए असम CM, ‘शूट एट साइट’ का आदेश होगा जारी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें