30 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, उड़ानें स्थगित!

दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, उड़ानें स्थगित!

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

Google News Follow

Related

शनिवार (9 अगस्त )सुबह दिल्ली-एनसीआर में हुई तेज बारिश ने राजधानी और आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में कई स्थानों पर पानी भरने से यातायात ठप पड़ गया। सड़कों पर लंबा जाम लग गया, वहीं हवाई सेवाओं पर भी इसका असर देखा गया।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को लगातार हो रही बारिश और उससे जुड़ी दिक्कतों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। राजधानी के शास्त्री भवन, आरके पुरम, मोती बाग, किदवई नगर, कनॉट प्लेस, मथुरा रोड और भारत मंडपम के गेट नंबर 7 के पास पानी भरने से आवागमन में परेशानी हुई।

बारिश का असर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी पड़ा। कई उड़ानों में देरी हुई, जबकि कुछ को स्थगित करना पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर यात्रियों को संदेश जारी कर हवाई अड्डे आने से पहले फ्लाइट स्टेटस जांचने की अपील की। एयरलाइन ने यह भी कहा कि सड़क जाम और धीमी रफ्तार को देखते हुए अतिरिक्त समय लेकर निकलें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

हालांकि बारिश ने उमस से राहत दिलाई और हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ, जो अब 116 के मध्यम स्तर पर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इधर, पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 205.15 मीटर तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का सबसे ऊंचा स्तर है और खतरे के निशान 205.33 मीटर से बेहद करीब है। इस कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और मौसम की ताज़ा जानकारी पर नजर रखने को कहा है। राहत व बचाव टीमें पानी निकासी और यातायात सुचारू करने में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें:

“‘छावा’ मेरे दिल के बेहद करीब, साहस और गौरव की यात्रा है” – विक्की कौशल

गर्भाशय कैंसर के नए जीनोमिक जोखिम कारकों की पहचान!

इजरायली सेना ने 7 अक्टूबर हमले का लिया बदला, हमास के पांच बड़े कमांडर ढेर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,978फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें