30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदिल्ली में कोरोना से पहली मौत की पुष्टि

दिल्ली में कोरोना से पहली मौत की पुष्टि

एक सप्ताह में 99 नए मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट

Google News Follow

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मृतक 60 वर्षीय महिला पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थीं। इस खबर के बाद राजधानी में कोरोना को लेकर चिंता का माहौल बन गया है।

दिल्ली में कोरोना मामलों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जहां 19 मई तक केवल 24 सक्रिय मामले थे, वहीं अब यह संख्या 104 तक पहुंच गई है, जिनमें से 99 मामले पिछले एक सप्ताह में सामने आए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि वह किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और राजधानी की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत कर ली गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, देश में सबसे अधिक सक्रिय मामले केरल (430) में हैं, उसके बाद महाराष्ट्र (209) और फिर दिल्ली (104) का स्थान है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, केरल में 355, महाराष्ट्र में 153 और दिल्ली में 24 नए सक्रिय मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।

देश भर में कोरोना से रिकवरी और मौत के आंकड़े भी सामने आए हैं, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 8,29,849 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि केरल में 6,84,927 और आंध्र प्रदेश में 2,32,635 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, अब तक की कुल मौतों की बात करें तो, महाराष्ट्र में 1,48,606 मौतें हुई हैं, कर्नाटक में 40,412, और तमिलनाडु में 38,086 मौतें दर्ज की गई हैं।

19 मई के बाद कई अन्य राज्यों में भी कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं, गुजरात (76), कर्नाटक (34), हरियाणा (8), राजस्थान (11), मध्य प्रदेश (2), तमिलनाडु (3), तेलंगाना, गोवा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में भी मामूली संख्या में केस सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन एहतियात बरतना जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनता से अपील की है कि भीड़भाड़ से बचें, मास्क पहनें, और टीकाकरण की दोनों खुराक अवश्य लें। कोरोना का यह उभार एक चेतावनी है कि वायरस अभी गया नहीं है और सतर्कता ही बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है।

यह भी पढ़ें:

भारतीय नौसेना की सुरक्षा में सेंध, 14 युद्धपोतों की जानकारी लीक करने वाला इंजीनियर गिरफ्तार!

अपना उल्लू सीधा करने में लगे ट्रम्प, कहा-: “हमने रोका परमाणु टकराव”

पीएम मोदी से मिलने सिंदूरी साड़ियों में पहुंचीं महिलाएं

भाजपा का कांग्रेस से बड़ा सवाल: “क्या अब आप सलमान खुर्शीद के खिलाफ जाएंगे?”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें