28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों में आज होगा ‘ऑपरेशन शील्ड’

पाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों में आज होगा ‘ऑपरेशन शील्ड’

शाम 5 बजे से शुरू होगी मॉक ड्रिल

Google News Follow

राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए शनिवार (30 मई)शाम 5 बजे से ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह ड्रिल पाकिस्तान की सीमा से सटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पंजाब, राजस्थान, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और चंडीगढ़ शामिल हैं।

इस अभ्यास का उद्देश्य सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों, नागरिक प्रशासन और आम जनता के बीच तालमेल और आपातकालीन प्रतिक्रिया की दक्षता की परख करना है। पहले यह ड्रिल 29 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसकी तारीख को संशोधित किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, यह अभ्यास हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैकआउट प्रोटोकॉल, और आपातकालीन सेवाओं की त्वरित प्रतिक्रिया जैसे विभिन्न सुरक्षा उपायों की प्रभावशीलता को परखने का एक मंच होगा। मॉक ड्रिल के दौरान एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे संवेदनशील जिलों में असली खतरे जैसी स्थितियों का निर्माण किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर तैयारियों की परीक्षा ली जा सके।

पंजाब के चिन्हित इलाकों में पूरी तरह का ब्लैकआउट किया जाएगा, हालांकि अस्पताल और आपातकालीन सेवाओं को इससे छूट दी जाएगी। सायरनों के जरिए आम जनता को चेताया जाएगा, और स्थानीय प्रशासन व नागरिकों की प्रतिक्रिया क्षमता को परखा जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले राष्ट्रीय अभ्यासों में सामने आई कुछ कमियों के चलते इस बार विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों पर फोकस किया गया है। यह अभ्यास सरकार की उस नीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह बढ़ती क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर नागरिक सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ करना चाहती है।

‘ऑपरेशन शील्ड’ का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में सुरक्षा बलों और नागरिक संस्थाओं की त्वरित, प्रभावी और समन्वित प्रतिक्रिया प्रणाली का आकलन करना है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की मॉक ड्रिल से जन-जागरूकता में वृद्धि, संवेदनशील इलाकों की बेहतर तैयारी, और आपात स्थितियों में कम समय में अधिक प्रभावशाली प्रतिक्रिया की संभावनाएं बढ़ती हैं।

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस ड्रिल के दौरान शांति और सहयोग बनाए रखें, और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें:

अपना उल्लू सीधा करने में लगे ट्रम्प, कहा-: “हमने रोका परमाणु टकराव”

पीएम मोदी से मिलने सिंदूरी साड़ियों में पहुंचीं महिलाएं

भाजपा का कांग्रेस से बड़ा सवाल: “क्या अब आप सलमान खुर्शीद के खिलाफ जाएंगे?”

पानीपत में बनेगा देश का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें