29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअसम में भारी बारिश का कहर: भूस्खलन से 5 की मौत

असम में भारी बारिश का कहर: भूस्खलन से 5 की मौत

18 जिलों में रेड अलर्ट घोषित

Google News Follow

असम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कामरूप (मेट्रो) जिले में भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है, जिसकी पुष्टि असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने की है।

ASDMA के अनुसार, अब तक तीन जिले और पांच राजस्व सर्कल शहरी बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। प्रभावित जिलों में कामरूप, कामरूप (मेट्रो) और कछार शामिल हैं। लगभग 10,150 लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा, लखीमपुर जिले के कई हिस्सों में भी बाढ़ की खबरें सामने आई हैं।

शुक्रवार (30 मई) शाम गुवाहाटी के बाहरी इलाके बॉन्डा क्षेत्र में भूस्खलन की एक गंभीर घटना में तीन लोगों की मौत हुई। इस बात की जानकारी असम के शहरी मामलों के मंत्री जयंत मल्ला हजारिका ने दी। उन्होंने बताया कि शहर में जलभराव की स्थिति का खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए कई एजेंसियां तैनात की गई हैं।

वहीं, अरुणाचल प्रदेश की सीमावर्ती पहाड़ियों में भारी वर्षा के कारण लखीमपुर जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। राहत कार्यों में कई सरकारी और स्वयंसेवी संस्थाएं जुटी हैं और कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को असम के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिनमें चिरांग, बक्सा, बारपेटा, बोंगाईगांव, बजाली, तमूलपुर, दरंग और उदालगुड़ी शामिल हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि लगातार वर्षा के चलते पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में भारी बादल छाए हुए हैं, जिससे राज्य में “असामान्य स्थिति” पैदा हो गई है।

केवल असम ही नहीं, बल्कि अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे गुवाहाटी सहित कई इलाकों में स्थिति और गंभीर हो गई है। राज्य सरकार ने नागरिकों से सतर्क रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। वहीं, बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी से मिलने सिंदूरी साड़ियों में पहुंचीं महिलाएं

भाजपा का कांग्रेस से बड़ा सवाल: “क्या अब आप सलमान खुर्शीद के खिलाफ जाएंगे?”

पानीपत में बनेगा देश का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट

दिल्ली में कोरोना से पहली मौत की पुष्टि

पाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों में आज होगा ‘ऑपरेशन शील्ड’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें