28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामामुंबई: ₹2.57 करोड़ के सोने की तस्करी का भंडाफोड़

मुंबई: ₹2.57 करोड़ के सोने की तस्करी का भंडाफोड़

डीआरआई ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

Google News Follow

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने शुक्रवार (30 मई) को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹2.57 करोड़ मूल्य के तस्करी किए गए सोने की जब्ती के मामले में एक मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डी.एम. सगरे के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के सांगली का निवासी है।

DRI अधिकारियों ने बताया कि सगरे एक अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी सिंडिकेट का अहम हिस्सा है, जो भारत की सीमाओं के पार से सोने की तस्करी करता रहा है। यह कार्रवाई डीआरआई की मुंबई यूनिट द्वारा की गई है।

इस केस की शुरुआत 20 मार्च 2024 को एलटीटी रेलवे स्टेशन पर हुई थी, जहां दो संदिग्ध व्यक्तियों — के.सी. चौधरी और एम.पी. रस्तोगी — को पकड़ा गया था। दोनों के पास से संदिग्ध रूप से तस्करी किया गया सोना बरामद हुआ था। चौधरी के विशेष रूप से डिजाइन किए गए वेस्टकोट में छिपाए गए दो पैकेटों से कुल 3804.50 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत ₹2.57 करोड़ आँकी गई।

पूछताछ के दौरान इस तस्करी से जुड़े दो और आरोपी — यू. सिंह और डी. सोनी को भी गिरफ्तार किया गया। इसमें सोनी जौहरी बताया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इन सभी की पूछताछ में सगरे की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

एक DRI अधिकारी ने बताया, “सगरे की गिरफ्तारी के बाद उसने तस्करी सिंडिकेट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। उसी के आधार पर अब डीआरआई अन्य लोगों की तलाश कर रही है, जो इस संगठित तस्करी रैकेट में शामिल हो सकते हैं।”

अधिकारी ने यह भी कहा कि जांच में हवाला ऑपरेटर, सोना खरीदने वाले व्यापारी और अन्य अज्ञात सहयोगियों की भूमिका की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिला है कि यह तस्करी संगठित, सुनियोजित और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तहत की जा रही थी, जो देश की आर्थिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचा सकती है।

DRI के अनुसार, तस्करी में विदेशी नागरिकों की भी संलिप्तता की संभावना है। इस मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और दस्तावेजों की जांच जारी है। यह कार्रवाई न केवल तस्करी नेटवर्क पर करारा प्रहार है, बल्कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और आर्थिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम भी है।

यह भी पढ़ें:

भाजपा का कांग्रेस से बड़ा सवाल: “क्या अब आप सलमान खुर्शीद के खिलाफ जाएंगे?”

पानीपत में बनेगा देश का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट

दिल्ली में कोरोना से पहली मौत की पुष्टि

पाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों में आज होगा ‘ऑपरेशन शील्ड’

असम में भारी बारिश का कहर: भूस्खलन से 5 की मौत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें