27.8 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभायखला में लकड़ी के गोदाम में लगी आग

भायखला में लकड़ी के गोदाम में लगी आग

Google News Follow

मुबई के भायखला में सोमवार तड़के आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग मझगांव इलाके में सप्तश्री मार्ग पर लकड़ी के गोदाम और दुकानों में लगी। इस भीषण हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं ,इस आग को बुझाने के लिए दस से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। हालांकि आग कैसे लगी अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। गोदाम में लेवल -2 स्तर की आग लगी थी।

आग भायखला क्षेत्र के सप्तश्री मार्ग पर मुस्तफा बाजार इलाके में एक लकड़ी के गोदाम में लगी। भायखला क्षेत्र में एक बड़ा गोदाम बाजार है। एक गोदाम और कुछ दुकानों में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है। भायखला में लगी आग से कितना नुकसान हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

इससे पहले सोमवार को घाटकोपर में भी आग लगी थी ,हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ था।यह आग असल्फा मोहल्ले के सुन्दरबाग इलाके में लगी थी। यहां स्थित डी सिल्वा परिसर के एक गोदाम में यह हादसा हुआ था। बताया जाता है कि यह आग जहां लगी थी वहां घनी आबादी है। यहां भी आग के लगने का कारण पता नहीं चल पाया।
ये भी पढ़ें

मुंबई में ऑक्सीजन बेड पर 96 फीसदी मरीज नहीं लिये हैं वैक्सीन 

24 घंटे में आये 20 हजार कोरोना के केस ,क्या मुंबई में लगेगा लॉकडाउन?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें