31 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026
होमन्यूज़ अपडेटAN-32 विमान हादसे में वायुसेना के पांच जवान बलिदानी

AN-32 विमान हादसे में वायुसेना के पांच जवान बलिदानी

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच समिति गठित करने के आदेश

Google News Follow

Related

आसाम के जोरहाट में शनिवार (13 जून) सुबह भारतीय वायुसेना का एक AN-32 विमान भीषण हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें भीषण आग लग गई। इसके बाद अब इस हादसे में भारतीय वायुसेना के पांच जवान वीरगती को प्राप्त हुए।

शनिवार(13 जून) को आसाम के जोरहाट हवाई अड्डे पर ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप विमान को लैंड कराने के प्रयास के दौरान यह हादसा हुआ। भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा कि असम के जोरहाट में हुए एएन-32 हादसे में पांच जवानों की मौत पर उन्हें गहरा दुख है। बयान में कहा गया, “स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने कर्तव्य निभाते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।”

जोरहाट वायुसेना स्टेशन पर हुए इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच समिति (कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी) गठित करने के आदेश दिए गए हैं। घटनास्थल से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में विमान को भारी नुकसान पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है। विमान का मलबा एयरबेस के अलग-अलग हिस्सों में बिखरा हुआ था। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को अपने नियंत्रण में लेकर बचाव, राहत और जांच कार्य शुरू कर दिया था।

AN-32 को भारतीय वायुसेना के सबसे महत्वपूर्ण परिवहन (ट्रांसपोर्ट) विमानों में से एक माना जाता है। भारतीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया यह ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप विमान वायुसेना के “वर्कहॉर्स” के रूप में जाना जाता है। भारतीय वायुसेना के बेड़े में ऐसे करीब 100 विमान शामिल हैं। यह विमान अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों और गर्म मौसम में भी प्रभावी ढंग से काम करने के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना जाता है। AN-32 विमान एक बार में लगभग 7.5 टन माल, 50 यात्री या 42 पैराट्रूपर्स ले जा सकता है। दुर्गम क्षेत्रों में रसद और आपूर्ति पहुंचाने के लिए इसका बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें:

फुटबॉल करियर का झांसा देकर कोच ने 3 साल तक किया नाबालिग का रेप, पुलिस ने दबोचा

नगर पालिका भर्ती घोटाले के संबंध में तृणमूल विधायक मदन मित्रा के आवास पर छापेमारी

‘370 रुपए की बिरयानी’ पर विवाद के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी, लोगों से की ये गुजारिश

रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,351फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें