30.1 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लंबे समय से कैंसर...

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे

Google News Follow

Related

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खान चंद सिंह का शुक्रवार (27 फरवरी)सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें चौथे स्टेज का लीवर कैंसर था और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। 21 फरवरी को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा स्थित निजी अस्पताल यथार्थ में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

अस्पताल के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 4:36 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह लगभग 5 बजे उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि हुई। इसके बाद परिजन उनका पार्थिव शरीर लेकर घर के लिए रवाना हो गए।

पिता की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह टीम इंडिया का साथ छोड़कर तुरंत घर लौट आए थे। उस समय वह चेन्नई में टीम के साथ अभ्यास सत्र में शामिल थे। टी-20 विश्वकप के दौरान उन्हें टीम का अभ्यास छोड़कर परिवार के पास आना पड़ा था।

पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के बाद रिंकू 25 फरवरी को दोबारा चेन्नई लौटे और टीम से जुड़ गए। हालांकि 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 मुकाबले में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे और सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ मौजूद रहे।

रिंकू सिंह के परिवार में पांच भाई हैं और उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, इसलिए सभी भाई पिता का हाथ बंटाते थे। वे लोग बाइक पर दो-दो सिलेंडर रखकर घरों और होटलों में गैस सिलेंडर पहुंचाते थे।

क्रिकेट खेलने के लिए भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। मोहल्ले के दोस्तों के साथ मिलकर पैसे इकट्ठा कर गेंद खरीदी जाती थी। आज रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा नाम हैं, लेकिन उनकी सफलता के पीछे उनके पिता का संघर्ष और त्याग महत्वपूर्ण रहा। उनके निधन से परिवार और खेल जगत में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें:

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज पहुंचेगे मुंबई: भारत यात्रा का एजेंडा व्यापार निवेश और रणनीतिक साझेदारी

‘डॉल्फिन हंटर’ INS अंजदीप नौसेना में हुई शामिल; जानिए अंजदीप से जुड़ी 7 अहम बातें

होलिका दहन के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण, सूतक काल में रखें ये खास सावधानियां!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें