मुंबई। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ ने सोमवार को कहा कि 70 फीसदी लोगों का कोविड-19 टीकाकरण होने से पहले राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में रविवार तक 2,76,99,419 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण रद्द किए जाने के बाद ओबीसी संगठनों ने चुनाव न होने देने की धमकी दी है। इस मुश्किल से बचने ने राज्य़ सरकार ने चुनाव टालने के लिए टीकाकरण का सहारा लिया है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता मुशरिफ कोल्हापुर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे महाराष्ट्र के मंत्री एवं कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के बयान को लेकर सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में जब तक ओबीसी आरक्षण का मुद्दा हल नहीं होगा, तब तक वह स्थानीय निकाय चुनाव कराने की अनुमति नहीं देंगे। मुशरिफ ने कहा, ” कोरोना महामारी के चलते, जब तक 70 फीसदी टीकाकरण नहीं हो जाएगा, तब तक कोई चुनाव नहीं होंगे। इसलिए, तब तक आरक्षण का मुद्दा भी हल हो जाएगा।” शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक द्वारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर राकांपा और कांग्रेस पर शिवसेना को कमजोर करने का आरोप लगाने के सवाल पर मुशरिफ ने इसे भाजपा द्वारा राज्य की गठबंधन सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करार दिया।
महाराष्ट्र में 70 फीसदी लोगों का टीकाकरण होने के बाद ही होंगे स्थानीय चुनाव
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]



