29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपटना में मंकिपॉक्स अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच की शुरुवात !

पटना में मंकिपॉक्स अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच की शुरुवात !

पटना जिला प्रशासन की ओर से मंकीपॉक्स के लक्षण और इलाज को लेकर लोगों में जानकारी साझा की गई है।

Google News Follow

बिहार में स्वास्थ्य विभाग मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट मोड़ पर आ गया है। मंकी पॉक्स के मामलों पर बारीक़ नजर रखने और बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नए निर्देश लागु किए है। बताया जा रहा है की बिहार में जिला प्रशासनों एवं अस्पतालों को मंकी पॉक्स को लेकर सजग रहने के निर्देश दिए है। जिसके बाद पटना जिला प्रशासन द्वारा पटना एयरपोर्ट पर हेल्थ डेस्क स्थापित किया गया है।

पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के अनुसार अब तक मंकी पॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है, मगर एयरपोर्ट के अधिकारियों और सिविल सर्जन को विदेश से आने वाले यात्रियों की कड़ी निगरानी करने को कहा गया है। साथ ही पिछले 21 दिनों में पटना में आने वाले आंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एकत्रित करने को कहा गया है। केंद्र और राज्य सरकार के अलर्ट के 24 घंटों के भीतर हेल्थ डेस्क स्थापित किया गया है।

पटना एयरपोर्ट पर हेल्थ डेस्क लगने के बाद विदेश से आनेवाले यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू हो चुकी है। साथ ही, विदेश से आने वाले यात्रियों को अपने पिछले 21 दिनों की ट्रैवल हिस्टरी भी बतानी होगी। मंकी पॉक्स के संदिग्ध या मरीज मिलते ही तत्काल सुचना देने के आदेश दिए गए है। वहीं NMCH पटना ने संदिग्ध मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड भी बनाए है।

पटना जिला प्रशासन की ओर से मंकीपॉक्स के लक्षण और इलाज को लेकर लोगों में जानकारी साझा की गई है। मंकीपॉक्स एक वायरल बीमारी है जो मंकीपॉक्स वायरस के कारण होती है। मंकिपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति के साथ लंबे समय तक संपर्क में रहने या बार-बार संपर्क में आने से यह फैलता है। बुखार, त्वचा पर चकत्ते (चेहरे से शुरू होकर हाथ, पैर, हथेलियों और तलवों तक), सूजे हुए लिम्फ नोड, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द या थकावट इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

इजरायल: बेंजामिन नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ीं !

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर!

आयरस सेंटर कंपनी को दस लाख का चूना, कोर्ट का गैरजमानती वारंट!

मंकीपॉक्स के लिए सावधानियां:

  • एक संक्रमित मरीजों को दूसरों से अलग रखें।
  • हाथों को साबुन और पानी से धोएं या हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें।
  • संक्रमित व्यक्ति के करीब मास्क और मेडिकल दस्ताने पहनें।
  •  मंकीपॉक्स के मरीज एवं संदिग्ध के साथ चादर, बिस्तर या तौलिया साझा न करें। मरीज के इस्तेमाल किए हुए गंदे चादर या कपड़े अन्य व्यक्तियों के कपड़ों या चादर के साथ न धोएं।
  • मंकीपॉक्स के लक्षण दिखें सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग न लें।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें