24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविधायक रहते ही मेरे पति सामाजिक न्यायमंत्री धनंजय मुंडे ने बनाई है...

विधायक रहते ही मेरे पति सामाजिक न्यायमंत्री धनंजय मुंडे ने बनाई है करोड़ों की संपत्ति: करुणा

विधायकों के घर पर 900 करोड खर्च करने की क्या जरुरत,करुणा ने सीएम से की यह अपील

Google News Follow

मुंबई। इसे उनकी साफगोई कहें या पति से दुश्मनी निकालने की एक नई तरकीब पर सोशल मीडिया पर उनकी यह अपील लोगों को भा रही है। हम बात कह रहे हैं कि महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्यायमंत्री धनंजय मुंडे के लिए दूसरी पत्नी करूणा मुंडे की। सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो में करुणा ने दावा किया है कि सिर्फ विधायक रहते उनके पति (धनंजय मुंडे) ने काफी संपत्ति बनाई है। इसी का हवाला देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से विधायकों के लिए 900 करोड़ रुपए खर्च कर सरकारी आवास मनोरा बनाने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है।

करुणा ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी कर कहा कि एक विधायक और मंत्री की पत्नी होने के नाते उन्हें पता है कि उन्हें घर के लिए सरकार की मदद की जरूरत नहीं होती। विधायक रहते ही उनके पति धनंजय मुंडे के पास परली (बीड) में तीन बंगले एक फार्म हाउस, पुणे में दो बड़े बंगले और मुंबई में दो बड़े फ्लैट हैं जिनमें से एक नरिमन पाइंट और दूसरा सांताक्रूज में है। करुणा ने कहा कि ईश्वर और सरकार की कृपा से हमें एक सरकारी बंगला भी मिला हुआ है। मंत्री बनने से पहले विधायक रहते ही मेरे पति ने अपने लिए इतना सब कुछ कर लिया था। करुणा ने कहा कि मैं समाजसेवा करती हूं तो मुंबई के कई इलाकों में जातीं हूं।

मुंबई के मालाड इलाके में स्थित धारावली नाम के गांव में पीने के लिए पानी तक नहीं है वहां के लोग नांव से पानी लेने जाते हैं। वहां शौचालय की सुविधा नहीं है ऐसे में जो इमारत ठीक ठाक है उसे क्यों फिर से बनाया जा रहा है। इसके बजाय पुलिसवालों के जर्जर हो चुके घरों की मरम्मत की जानी चाहिए। कुछ दिनों पहले मंत्रियों के बंगलों के मरम्मत के लिए 3 हजार 600 करोड़ रुपए दिए गए। मैने विधान परिषद ने नेता और मंत्री के तौर पर अपने पति को मिला बंगला देखा है। उसमें मरम्मत की कोई जरूरत नहीं थी।

बता दें कि करुणा, धनंजय मुंडे की दूसरी पत्नी है। दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पहले ही करुणा ने धनंजय के साथ अपने रिश्तों पर एक किताब लिखने का ऐलान किया है। इससे पहले करुणा की बहन ने मुंडे पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था लेकिन बाद में आरोप वापस ले लिए थे। उस वक्त धनंजय मुंडे ने स्वीकर किया था कि करुणा के साथ उनके सहमति से संबंध हैं और दोनों के दो बच्चे भी हैं जिन्हें मुंडे ने अपना नाम दिया है।

https://www.facebook.com/101087078496774/videos/832925374313749/

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें