28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकिरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Google News Follow

सेशन कोर्ट ने भाजपा नेता किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया की अग्रिम जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा गिरफ्तारी आशंका के बीच उन्होंने  सेशन कोर्ट में याचिका दायर की थी।

नील सोमैया ने सीआरपीसी की धारा 438 के तहत यह याचिका अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीपक भागवत के समक्ष गिरफ्तारी से पहले दायर की थी। बताया जा रहा है कि निल सोमैया ने यह कदम शिवसेना सांसद संजय राउत द्वारा हाल ही में लगाए गए आरोप के बाद उठाया। राउत ने नील सोमैया और उनके पिता किरीट सोमैया पर करोड़ों रुपये धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की थी पिता -पुत्र को गिरफ्तार किया जाए। नील सोमैया ने अपनी याचिका में अनुरोध किया था कि अगर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाती है तो गिरफ्तारी से पहले उन्हें 72 घंटे का नोटिस दिया जाए। बता दें कि बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने महाविकास अघाड़ी सरकार के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसके बाद संजय राउत ने भी कई आरोप लगाए थे।

जिसके जवाब में बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने संजय राउत को से कहा था कि इस मामले में नील सोमैया किसी भी जांच से गुजरने के लिए तैयार हैं। बता दें कि संजय राउत ने पिता-पुत्र पर पीएमसी बैंक घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके अलावा राकेश वधावन से व्यावसायिक सम्बन्ध रखने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें 

नवाब मलिक के इस्तीफे के बिना नहीं चलेगा सदन

हाईकोर्ट पहुंचे मंत्री नवाब मलिक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें