27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटयोग दिवस पर पीएम मोदी ने की अन्नपूर्णा देवी के लेख की...

योग दिवस पर पीएम मोदी ने की अन्नपूर्णा देवी के लेख की सराहना

यह थीम न सिर्फ पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के गहरे संबंध को उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि योग का ज्ञान आधुनिक विज्ञान के साथ किस प्रकार सामंजस्य बना सकता है।

Google News Follow

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में योग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा लिखे एक लेख की तारीफ करते हुए लोगों से उसे पढ़ने की अपील की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अन्नपूर्णा देवी के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा,
“केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा जी ने यह रेखांकित किया है कि योग को महिला और बाल कल्याण की नीतियों में समाहित कर, देश के हर कोने में स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता को कैसे बेहतर बनाया जा रहा है, जरूर पढ़ें।”

दरअसल, अन्नपूर्णा देवी ने योग दिवस पर एक लेख एक्स पर साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह योग को महिला और बाल कल्याण की योजनाओं से जोड़ा गया है और इससे जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “योग सिर्फ एक प्राचीन परंपरा नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन बन चुका है, जो भारत को स्वास्थ्य और सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ा रहा है, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए।”

इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी — ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’, यानी एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग। यह थीम न सिर्फ पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के गहरे संबंध को उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि योग का ज्ञान आधुनिक विज्ञान के साथ किस प्रकार सामंजस्य बना सकता है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था। इसके बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। UNGA ने यह भी स्वीकार किया था कि योग न केवल स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती का एक समग्र दृष्टिकोण देता है, बल्कि यह जीवन के सभी पहलुओं के बीच संतुलन बनाने में भी सहायक है।

यह भी पढ़ें:

संभाजीनगर: दलित युवक की बेरहमी से हत्या, पेशाब करने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपियों को मिली जमानत!

अहमदाबाद : 148वीं रथयात्रा हेतु सुरक्षा में हाई-टेक रणनीति अपनाई गई!

सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें