26 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटरंगोली की STORY शेयर कर कंगना ने लिखा, योग हर सवाल का...

रंगोली की STORY शेयर कर कंगना ने लिखा, योग हर सवाल का जवाब,कैसे..?

Google News Follow

Related

मुंबई। कंगना रनौत ने अपनी बहन रंगोली पर हुए एसिड हमले के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कंगना ने परिवार की फोटोज शेयर कर रंगोली के योग से जुड़ाव और एसिड हमले से उबरने की स्टोरी साझा की है।

आंख में एक आंसू तक नहीं: कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘रंगोली की योग स्टोरी सबसे ज्यादा प्रेरणा देने वाली है, एक सिरफिरे आशिक ने रंगोली पर एसिड फेंका था, जब वो मुश्किल से 21 साल की थीं…थर्ड डिग्री बर्न था, करीब आधा चेहरा झुलस गया था, एक आंख की रोशनी चली गई थी, एक कान पिघल गया था और ब्रेस्ट भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे। रंगोली की दो-तीन साल में करीब 53 सर्जरी हुईं, लेकिन वो भी काफी नहीं थीं।’ कंगना ने आगे लिखा, ‘मुझे सबसे ज्यादा चिंता उनके मानसिक स्वास्थ्य की थी, क्योंकि उन्होंने बोलना छोड़ दिया था…हां चाहें कुछ भी होता वो एक शब्द नहीं बोलती थीं, बस चीजों को देखती रहती थीं। रंगोली एक एयरफोर्स ऑफिसर के साथ इंगेज्ड थीं, लेकिन जब उसने एसिड अटैक के बाद रंगोली का चेहरा देखा तो कभी लौटकर उसके पास वापस आया ही नहीं। लेकिन तब भी रंगोली की आंख में एक आंसू तक नहीं था और न ही उसने एक शब्द कहा था।’
योग हर सवाल का जवाब: अपने पोस्ट में कंगना आगे लिखती हैं, ‘मुझे डॉक्टर्स ने कहा था कि रंगोली शॉक में है, जिसके बाद उसे थैरेपी दी गईं, साइकेट्रिस्ट की मदद ली गई, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया, कोई मदद नहीं मिली। उस वक्त मुश्किल से मैं 19 साल की थी, मैं अपने टीचर सूर्य नारायण के साथ योग करती थी और मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि ये यह जलने और मनोवैज्ञानिक आघात वाले रोगियों को भी रेटिना ट्रांसप्लांट रिकवरी और खोई हुई दृष्टि पाने में मदद कर सकता है।’ अपने कैप्शन के आखिर में कंगना रनौत ने लिखा, ‘मैं चाहती थी कि वो कैसे भी मुझसे बात करें, तो मैं उनको अपने साथ हर जगह ले जाने लगी, यहां तक की योग क्लास के लिए भी, उन्होंने मेरे साथ योग करना शुरू किया और मैंने उनमें एक कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन देखा। न सिर्फ वो अपने दर्द और मेरे बुरे जोक्स पर रिएक्ट करने लगीं बल्कि उनकी एक आंख की रोशनी भी वापस आने लगी। योग हर सवाल का जवाब है, क्या आपने अब तक उसे मौका किया?’ बता दें कि एक दिन पहले ही अभिनेत्री कंगना रनौत अपने माता-पिता के योग जुड़ने  के बारे में बताया था। उन्होंने लिखा था कि  मेरी मां की डायबिटीज और थायराइड की बीमारी को योग से ठीक हुई थी। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया कुछ फोटोज भी शेयर की थीं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,109फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें