32 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपाक नागरिक के साथ संदिग्ध नौका बरामद, जांच में जुटी नौसेना और...

पाक नागरिक के साथ संदिग्ध नौका बरामद, जांच में जुटी नौसेना और तटरक्षक बल ​

मुंबई अरब तट पर आज एक संदिग्ध नाव देखी गई। जानकारी सामने आ रही है कि यह नाव रायगढ़ के तट पर मिली थी। नौसेना और तटरक्षक बल के अधिकारी नाव की तलाश कर रहे हैं।

Google News Follow

Related

रायगढ़ के तट पर एक संदिग्ध नौका देखी गई है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि नाव पर पाकिस्तानी नागरिक हैं। नौसेना और तटरक्षक द्वारा नाव का निरीक्षण किया जा रहा है। मुंबई अरब तट पर आज एक संदिग्ध नाव देखी गई। जानकारी सामने आ रही है कि यह नाव रायगढ़ के तट पर मिली थी। नौसेना और तटरक्षक बल के अधिकारी नाव की तलाश कर रहे हैं।
सूत्रों ने जानकारी दी है कि नाव आज सुबह साढ़े आठ बजे से नौ बजे के बीच देखी गई|​​ सुबह 10 बजे मुंबई पुलिस पोर्ट एरिया को इसकी सूचना दी गई। नाव नौसैनिक परिसर में मिली है। इसलिए नौसैनिक कार्रवाई की जाएगी। ज्वाइंट ऑपरेशन सेंटर ने मुंबई पुलिस और अन्य एजेंसियों को इसकी जानकारी दी थी। सूत्रों ने कहा कि नाव को रोका गया और उसमें पाकिस्तानी पाए गए। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घाडगे ने यह जानकारी दी है।
गौरतलब है कि भारत की विभिन्न देशों के साथ लंबी जलीय सीमा से कई प्रकार की सुरक्षा संबंधी चिंताएँ उत्पन्न  होती है। इन चुनौतियों में समुद्री द्वीपों निर्जन स्थानों में हथियार एवं गोला बारूद रखना, राष्ट्रविरोधी तत्त्वों द्वारा उन स्थानों का प्रयोग देश में घुसपैठ करने एवं यहाँ से भागने के लिये करना, अपतटीय एवं समुद्री द्वीपों का प्रयोग आपराधिक क्रियाकलापों के लिये करना, समुद्री मार्गों से तस्करी करना आदि शामिल हैं।
रायगढ़ समुद्री तट सुरक्षा की दृष्टी से अतिसंवेदनशील क्षेत्रों जाना जाता है| मुंबई हमले के दौरान भी हमलावर समुद्र के रास्ते ही मुंबई में आतंकी हमला किया गया था| यह तट मुंबई 170 किमी दूर है| इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए नौसेना और तटरक्षक सुरक्षा बल 24 घंटे अपना गस्त लगाते रहते हैं|
​यह भी पढ़ें-​

नेटफ्लिक्स के शो ‘द बिग बैंग थ्योरी’ पर मचा बवाल, जानिए क्या है मामला

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,222फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें