T20 वर्ल्ड कप 2026: संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के दम पर भारत बना चैंपियन

न्यूज़ीलैंड को 96 रन से पछाड़ा

T20 वर्ल्ड कप 2026: संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के दम पर भारत बना चैंपियन

T20 World Cup 2026: India became champions on the strength of Sanju Samson and Jasprit Bumrah

भारतीय क्रिकेट ने इतिहास रचते हुए आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने ब्लैककैप्स को 96 रन से पछाड़कर तीसरी बार T20 विश्व कप अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत घरेलू मैदान पर T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गया और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए, जो T20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

भारत की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी। वहीं अभिषेक शर्मा ने केवल 18 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए 21 गेंदों पर 52 रन बनाए और पावरप्ले में ही मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।

इसके अलावा ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन की विस्फोटक पारी खेली। आखिरी ओवरों में शिवम् दुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दो छक्के और तीन चौके लगाकर भारत को 255 रन तक पहुंचा दिया।

256 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। एक समय टीम का स्कोर 72/5 हो गया था और मैच लगभग भारत की पकड़ में आ गया था।

न्यूज़ीलैंड के लिए टीम साइफर्ट ने अर्धशतक लगाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके। पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए अहम विकेट चटकाए और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

इस जीत के साथ भारत ने अहमदाबाद में टी20 विश्व कप फाइनल जीतकर एक तरह से पुराने ‘कर्स’ (श्राप) को भी तोड़ दिया। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में मिली इस जीत ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

भारत की यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि टीम ने टूर्नामेंट में आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी का बेहतरीन संतुलन दिखाया और फाइनल में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।

स्कोर कार्ड:

भारत – 255/5 (20 ओवर)
संजू सैमसन 89 (46), ईशान किशन 54 (25), अभिषेक शर्मा 52 (21), शिवम दुबे 26* (8)
गेंदबाजी: जेम्स नीशम 3 विकेट, मिचेल सेंटनर 1 विकेट

न्यूजीलैंड – 159 ऑल आउट (19 ओवर)
टिम सिफर्ट 52 (26), मिचेल सेंटनर 43 (28), ग्लेन फिलिप्स 18 (12)
गेंदबाजी: जसप्रीत बुमराह 4/15 (4), अक्षर पटेल 3/27 (3), अर्शदीप सिंह 2 विकेट

परिणाम: भारत 96 रन से विजेता।

यह भी पढ़ें:

स्पेस में माइक्रोग्रैविटी के बीच खुद को कैसे फिट रखते हैं एस्ट्रोनॉट्स, ऐसे करते हैं एक्सरसाइज

85,000 सेमीकंडक्टर डिजाइन इंजीनियर तैयार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

रस धातु का असंतुलन बिगाड़ सकता है सेहत, जानें लक्षण से लेकर उपचार

Exit mobile version