27.5 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटस्वाद ही नहीं, ठंडक और एनर्जी का राजा है ठंडई, गर्मी में...

स्वाद ही नहीं, ठंडक और एनर्जी का राजा है ठंडई, गर्मी में तन-मन रहेगा तरोताजा

Google News Follow

Related

देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में प्यास बुझाने के लिए बाजार के डब्बा बंद कोल्ड ड्रिंक्स पीने की बजाय घर में बनी पारंपरिक ठंडई का सेवन फायदेमंद है। स्वाद के साथ-साथ ठंडई ठंडक और एनर्जी भी देती है, जो गर्मी में तन-मन दोनों को तरोताजा रखती है।

गर्मी के मौसम में घर की ठंडई पीने से न सिर्फ प्यास बुझती है बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है। यह त्योहारों और गर्म दिनों में पीने वाला पेय है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि गर्मी में बाजार के पेय पदार्थों की बजाय घरेलू और प्राकृतिक ठंडई का सेवन करें। इससे तन-मन दोनों फ्रेश रहेंगे और सेहत भी सुधरेगी।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेट वाली ठंडई में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है। इससे वजन बढ़ने, पेट की गड़बड़ी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, घर की ठंडई पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री से बनती है, जिसमें कोई केमिकल या कृत्रिम रंग नहीं होता। ठंडई बादाम, केसर, सौंफ, खसखस, गुलाब की पंखुड़ियों और विभिन्न मगजों से बनाई जाती है। यह पेय गर्मियों में शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है, पाचन सुधारता है, इम्युनिटी बढ़ाता है और दिमाग को शांत कर त्वचा को चमकदार बनाता है।

ठंडई के सेवन से कई फायदे मिलते हैं। यह शरीर को प्राकृतिक ठंडक के साथ एनर्जी देती है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। थकान दूर करती और मूड अच्छा रखती है।

ठंडई बनाने की विधि भी आसान है। ठंडई बनाने के लिए सौंफ, खसखस, काली मिर्च, इलायची, तरबूज-खरबूज-कद्दू के मगज, बादाम, काजू, पिस्ता, केसर और गुलाब की पंखुड़ियां लें। इन सभी सामग्री को साफ करके 2-3 घंटे या रात भर पानी में भिगो दें। भिगोई हुई सामग्री को मिक्सी में बारीक पीस लें। एक जग में ठंडा दूध लें और इसमें पेस्ट अच्छे से मिला दें। स्वादानुसार चीनी या गुड़ डालें। अंत में केसर, गुलाब की पंखुड़ियां, बर्फ के टुकड़े और ऊपर से कटे बादाम-पिस्ता छिड़ककर सर्व करें।

यह भी पढ़ें:

हॉर्मुज़ में जहाजों को सुरक्षित एस्कॉर्ट करने के लिए ट्रम्प का “प्रोजेक्ट फ्रीडम”

लिपुलेख दर्रे से कैलाश यात्रा पर नेपाल की आपत्ति खारिज, भारत ने कहा—दावे तथ्यों पर आधारित नहीं

ट्रम्प के ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ से भारतीय बाजार में तेजी

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,278फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें