28 C
Mumbai
Wednesday, March 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में स्कूलों को अभी खोलने का कोई विचार नहीं: स्वास्थ्य मंत्री...

महाराष्ट्र में स्कूलों को अभी खोलने का कोई विचार नहीं: स्वास्थ्य मंत्री टोपे  

Google News Follow

Related

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार अगले 10-15 दिनों के बाद स्कूलों को फिर से खोलने की मांग पर विचार करेगी। कोरोना संकट को देखते हुए महाराष्ट्र में स्कूलों को 15 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। टोपे ने कहा कि स्कूलों को फिर से खोलने पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे करेंगे।

उन्होंने कहा कि स्कूलों को फिर से खोलने के लिए मांग की जा रही है, क्योंकि बच्चों को शिक्षा का नुकसान हो रहा है। हम 10-15 दिनों के बाद इस पर विचार करेंगे ,क्योंकि बच्चों में संक्रमण दर कम है। इस पर मुख्यमंत्री  उद्धव ठाकरे अंतिम फैसला करेंगे।

इसके अलावा, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि लोग कोरोना वायरस से डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। आम लोगों के साथ-साथ राजनेताओं को भी भीड़ से बचना चाहिए। टोपे ने कहा कि हालांकि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में शनिवार को  कोरोना वायरस के 42,462 नए केस सामने आये। जो एक दिन पहले की तुलना में 749 कम है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 23 लोगों की मौत की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें 

मुंबई यूनिवर्सिटी के 178 कॉलेज में नहीं हैं प्रिंसिपल  

RN सिंह ने किया हजारों लोगों को रोजगार देने का पुण्य: मनोज तिवारी 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,068फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें