32 C
Mumbai
Thursday, December 11, 2025
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई पोर्ट ट्रस्ट की नोटिस के खिलाफ व्यापारियों और कामगारों का प्रदर्शन   

मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की नोटिस के खिलाफ व्यापारियों और कामगारों का प्रदर्शन   

 व्यापारी खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा

Google News Follow

Related

ईस्टर्न मुंबई लैंड एसोसिएशन की ओर से पोर्ट ट्रस्ट की जमीनों पर बसे दुकानदारों और रहवासियों की सभा का आयोजन किया गया। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की ओर से दी गयी नोटिस के विरोध में सभा का आयोजन रे रोड के लकड़ी बंदर दारुखाना स्थित बॉम्बे मरीन इंजीनियरिंग वर्कर्स की जगह पर किया गया। सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर अनेक मान्यवरों ने जनसमुदाय का मार्गदर्शन किया।

मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने टेरिफ अथॉरिटी ऑफ मेजर पोर्ट (टेम्प) के माध्यम से अपनी जमीन के किराये में 2800 से 3000 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है, जिसमें करोड़ों रूपये का भाड़ा वसूल करने का नोटिस ट्रस्ट द्वारा व्यापारियों को दिया गया है। ट्रस्ट ने यह किराया वर्तमान महीने से नहीं बल्कि 10 साल पूर्व के समय यानी 2012 से बढ़ाया है। ट्रस्ट की जमीन पर सालों से पट्टे पर हजारों व्यापारियों के कारखानें, दुकानें और कार्यालय हैं।

इसी नोटिस के संदर्भ आगे की रणनीति के बारे में विचार किया गया और सभी पीड़ितों को एकजुट होने की अपील की गई। इस सभा में सीएएमआईटी (CAMIT) के चैयरमेन मोहन गुरनानी, एडवोकेट प्रेरक चौधरी, DISMA के अध्यक्ष अशोक गर्ग, DISMA के उपाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, EMLUA के अध्यक्ष इब्राहिम सूर्या, प्रीति शेनॉय, सुभाष गुप्ता, हरिद्वार सिंह सहित लोगों ने विचार व्यक्त किया।

कामगार नेता मोहन गुरनानी के कहा कि “हमें कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ेगा, हमें अपनी आवाज़ बुलंद करनी होगी। व्यापारियों को अपना वोटबैंक बनाना होगा, आज नोटिस आया है कल घर से निकाला जायेगा, सभी को आवाज उठानी होगी, एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी। व्यापारी हर संकट में देश के साथ खड़ा रहता है, सबसे बड़ा देशभक्त व्यापारी होता है। जिन-जिन को नोटिस आया है उन्हें अपना जवाब देना होगा, हमें क़ानून का दरवाजा खटखटाने की जरुरत है। संगठन के साथ मिलकर हमें अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। कोलाबा से वडाला के बीच जो भी आएंगे उन्हें सतर्क रहना पड़ेगा, डेवलपमेंट के साथ हम हैं उसके विरोध में नहीं है, हमें आंदोलन का रुख अख्तियार करना होगा।

ये भी पढ़ें 

 

​​मराठों को मिल गयी ‘आरक्षण के लिए खुजली’ छुटकारा ? – तानाजी सावंत

गुलाम नबी आजाद की नई पार्टी ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,689फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें