28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभारत पाकिस्तान तनाव: चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद, उत्तराखंड सरकार का...

भारत पाकिस्तान तनाव: चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद, उत्तराखंड सरकार का आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए, अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की थी।

Google News Follow

 उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा कारणों से सभी हेलीकॉप्टर सेवाओं को बंद करने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय बाबा केदारनाथ सहित अन्य चार धामों – केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री – जाने वाली हेली सेवाओं के लिए लिया गया है। सभी हेली सेवाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगी।

इस कदम का मकसद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सीमा पर हो रही गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पाकिस्तान की ओर से लगातार भारतीय क्षेत्रों पर हमले हो रहे हैं, जिनका माकूल जवाब भारतीय सेना द्वारा दिया जा रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए, अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि प्रत्येक परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहें और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। इसके अलावा, अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाइयों और चिकित्सा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम धामी ने राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग को भी निर्देशित किया है कि आवश्यक खाद्य सामग्री, राशन और पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, राहत और बचाव दलों को भी तैयार रखा गया है ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई के दृष्टिगत हम पूरी तरह से सतर्क हैं और देवतुल्य जनता की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।”

यह कदम खासतौर पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें