33 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमदेश दुनियाजनता के पैसे से भर रहा 'आप' का राहत कोष: सुनील जाखड़!

जनता के पैसे से भर रहा ‘आप’ का राहत कोष: सुनील जाखड़!

सुनील जाखड़ ने माधोपुर में 80 करोड़ रुपए के रखरखाव कार्य का मुद्दा उठाया। उन्होंने पंजाब सरकार से पूछा कि क्या 8 अगस्त तक वर्क ऑर्डर जारी हुआ था 

Google News Follow

Related

भाजपा पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बाढ़ सहित कई मुद्दों पर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ हर साल आ रही है लेकिन पंजाब सरकार कुछ नहीं कर रही है। भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर पंजाब में आई बाढ़ के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराने वाले सोशल मीडिया पोस्ट की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि 2023 में भी बाढ़ आई थी और अब 2025 में इस पर काम करने की जरूरत है। पंजाब सरकार इस पर कुछ काम नहीं कर रही है, बस भाजपा को जिम्मेदार ठहराने में लगी हुई है।

सुनील जाखड़ ने माधोपुर में 80 करोड़ रुपए के रखरखाव कार्य का मुद्दा उठाया। उन्होंने पंजाब सरकार से पूछा कि क्या 8 अगस्त तक वर्क ऑर्डर जारी हुआ था और यह पैसा कहां खर्च हुआ? इसके बारे में जनता को बताने की जरूरत है।

उन्होंने सरकार पर बाढ़ राहत के लिए आवंटित 12,000 करोड़ रुपए और मुख्यमंत्री राहत कोष के दुरुपयोग का आरोप लगाया। जाखड़ ने कहा कि यह राहत कोष ‘आम आदमी सरकार पार्टी’ का राहत कोष बन गया है, जिसका मकसद सिर्फ पैसा कमाना है। जनता पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, पंजाब में सिर्फ लूट मची हुई है।

सतलुज नदी में सासरली के पास कटाव का मुद्दा उठाते हुए जाखड़ ने कहा कि लगातार खनन हो रहा है, लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है। खनन करने वालों को मौजूदा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है, इसलिए इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद घर से नहीं निकल रहे हैं, तो सरकार को जनता की समस्या कैसे दिखाई देगी? जनता की समस्या सुनने वाला इस सरकार में कोई नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता सब देख रही है, भगवंत मान सरकार ने चुनाव के समय जो भी वादे किए थे, वह सरकार बनने के बाद भूल गए हैं और जनता के पैसे से केवल आम आदमी पार्टी का राहत कोष भर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

रामदास आठवले बोले, नेता प्रतिपक्ष रूप में विफल राहुल गांधी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,227फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें