24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमबॉलीवुडवाजपेयी के अलावा इन राजनेताओं के जीवन पर बन चुकी है फिल्म  

वाजपेयी के अलावा इन राजनेताओं के जीवन पर बन चुकी है फिल्म  

पंकज त्रिपाठी ने अपनी आने वाली फिल्म 'मै अटल हूं 'में  का मोशन पोस्टर जारी किया   

Google News Follow

अपने टैलेंट का लोहा मनवाने वाले पंकज त्रिपाठी एक ऐसे किरदार निभाने वाले हैं जो रियल लाइफ में ऊंचा स्थान रखता है। पंकज त्रिपाठी अपनी आने वाली फिल्म ‘मै अटल हूं ‘में  अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर जारी किया। जिसमें पंकज त्रिपाठी  हूबहू वाजपेयी के गेटअप में नजर आ रहे हैं।तो आइये जानते हैं किन किन राजनेताओं के जीवन पर फिल्म बन चुकी है।

 ‘मै हूं अटल’: मालूम हो कि 25 दिसंबर 1924 को अटल बिहारी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था।  रविवार को उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पंकज त्रिपाठी ने ‘मै हूं अटल’ का मोशन पोस्टर जारी कर अपने फैन को बड़ा तोहफा दिया। इस पोस्टर में पंकज त्रिपाठी  बिल्कुल अटल बिहारी वाजपेयी के लुक में नजर आ रहे है।

चार अलग अलग लुक: पंकज त्रिपाठी ने जो मोशन पोस्टर जारी किया है। उसमें अटल बिहारी को चार अलग अलग लुक में दिखाया गया है। जिसमें पंकज त्रिपाठी बतौर कवि, प्रधानमंत्री,राजनीतिज्ञ और जेंटलमैन अटल बिहारी के किरदार दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि # ShriAtal Bihari Vajpayee जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए  मुझे संयम से व्यक्तिमत्व पर काम करना जरुरी है। मै यह जानता हूं। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मै नई भूमिका को न्याय दे सकता हूं। यह अटल विश्वास मुझ हैं। #MainAtalHoon  दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में , रिलीज की जाएगी।

थलाइवी:
इससे पहले तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की जिंदगी पर भी फिल्म बन चुकी हैं। इस फिल्म का नाम थलाइवी था। इसमें जयललिता का किरदार अभिनेत्री कंगना राणावत ने निभाया था। जिसमें उनके एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी।

इमरजेंसी:
कंगना रनौत ने इमरजेंसी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जिंदगी को दिखाया है। इस फिल्म को खुद कंगना रनौत ने खुद निर्देशित किया। इस फिल्म में इमरजेंसी के समय को दिखाया गया है।

एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: वहीं, इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म बन चुकी है। जिसमें अनुपम खेर मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था। जबकि इस फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बरुआ के किरदार में नजर आये थे। फिल्म का नाम एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय नरेंद्र मोदी की भूमिका में थे। इस फिल्म में नरेंद्र मोदी के वास्तविक घटनाओं को दिखाया गया है।

 ये भी पढ़ें 

अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म का हुआ ऐलान

Atal Bihari Vajpayee birthday: वाजपेयी के बारे में कुछ रोचक तथ्य 

‘सदैव अटल’ पर PM ने दी श्रद्धांजलि

तुनिशा मौत केस को लेकर मुंबई पुलिस ने खारिज किया लव जिहाद का एंगल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें