30.1 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमधर्म संस्कृतिअब ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना HIV से की, अमित...

अब ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना HIV से की, अमित शाह को दी चुनौती   

एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी से तुलना करने के बाद हुआ विवाद थमा नहीं था कि डीएमके की ही सांसद ए राजा ने अब सनातन धर्म की तुलना  एचआईवी से की है।  

Google News Follow
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी से तुलना करने के बाद हुआ विवाद थमा नहीं था कि डीएमके की ही सांसद ए राजा ने अब सनातन धर्म की तुलना HIV एचआईवी से की है। इतना ही नहीं उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को इस बहस के लिए चुनौती भी दी है। अब यह मामला बढ़ता ही जा रहा है। एक दिन पहले ही पीएम मोदी ने बीजेपी मंत्रियों को सनातन धर्म पर जवाब देने की बात कही थी। ए राजा के इस बयान से “इंडिया” गठबंधन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ए राजा ने उदयनिधि के बयान पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा वह कम है। उन्होंने केवल डेंगू और मलेरिया कहा है, लेकिन ये ऐसी बीमारी है जिसे समाज में घिनौना कहा जाता है, अगर आपको सनातन को परिभाषित करना है तो  आप एचआईवी को देखिये। सनातन ऐसा ही काम करता है। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि ,पीएम को  सनातन धर्म का पालन करना चाहिए और विदेशी दौरों पर नहीं जाना चाहिए। ए राजा ने पीएम मोदी और अमित शाह को सनातन धर्म पर बहस के लिए चुनौती दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक करोड़ कोलोन को बुलाएं , शंकराचार्य को भी बैठाएं और अपने सभी हथियार छोड़ दें।
इधर, बिहार से राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष जगदानंद ने कहा है कि जो लोग टीका लगाकर धूमते हैं, वही लोग देश को गुलाम बनाया है। उन्होंने पूछते हुए कहा भारत किसके समय गुलाम बना है। यह सब टीका लगाने वालों की वजह से हुआ है। बीजेपी और आरएसएस देश को बांटने में लगे गए हैं।
ये भी पढ़ें    

 

यूनाइटेड किंगडम का दूसरा सबसे बड़ा शहर बर्मिंघम दिवालिया घोषित 

‘इंडिया’ की जगह भारत? जानिए दुनिया के इन देशों ने क्यों बदला अपना नाम!

धमकी के बाद धीरेन्द्र शास्त्री की सुरक्षा बढ़ी, कथा पंडाल के चप्पे-चप्पे पर जवान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें