29 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमराजनीतिअब दिल्ली वासियों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ,PM मोदी...

अब दिल्ली वासियों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ,PM मोदी बोले- हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम!

दिल्ली में शुरू हुआ आयुष्मान कार्ड का वितरण, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- ‘स्वस्थ भारत, समर्थ भारत’ की दिशा में ऐतिहासिक पहल

Google News Follow

Related

देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ अब राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए भी सुलभ हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक “क्रांतिकारी कदम” बताया है, जिससे लाखों लोगों को सीधे फायदा होगा। दिल्ली सरकार ने गुरुवार से योजना के तहत आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण शुरू कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल्ली के हेल्थ सेक्टर से जुड़ा एक क्रांतिकारी कदम, डबल इंजन सरकार का यह मिशन यहां के मेरे लाखों भाई-बहनों के लिए बेहद फायदेमंद होने वाला है। मुझे बहुत खुशी है कि दिल्लीवासी भी अब आयुष्मान योजना के तहत अपना इलाज करा पाएंगे।”

रेखा गुप्ता ने जताया पीएम मोदी को आभार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस मौके को “दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक अध्याय” करार देते हुए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, “PM मोदी के नेतृत्व में ‘स्वस्थ भारत, समर्थ भारत’ के संकल्प को साकार करते हुए, दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन को लागू किया है और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत कार्ड के वितरण की शुरुआत की है।”

विज्ञान भवन में हुआ शुभारंभ, लाभार्थियों को मिले पहले कार्ड

गुरुवार को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “महज 50 दिनों के कार्यकाल में योजना को धरातल पर उतारना और कार्ड वितरित करना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।”

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध और योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा,“हमारा लक्ष्य पहले 100 दिन में ठोस बदलाव लाना है। हो सकता है 100 दिन में पूरी दिल्ली न बदले, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव साफ दिखाई देगा। आयुष्मान योजना इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।”

‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज देशभर के सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में मिल सकता है। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर तबकों को गंभीर बीमारियों के इलाज में मदद मिलती है।

अब जब दिल्ली भी इस योजना का हिस्सा बन गई है, तो उम्मीद है कि राजधानी के लाखों लोग इससे प्रत्यक्ष लाभान्वित होंगे — और यह पहल दिल्ली को एक विकसित और स्वस्थ राजधानी की दिशा में मजबूत आधार देगी।

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 38 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने राहत कार्य तेज़ करने के दिए निर्देश!

UP में बिजली का कहर:एक ही दिन में 38 लोगों की मौत, जानें कैसे बचें आंधी और बिजली से!

संजय राउत का बयान: बिहार चुनाव के वक्त फांसी पर लटकाया जाएगा तहव्वुर राणा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,120फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें