28.4 C
Mumbai
Monday, August 10, 2026
होमदेश दुनियाझारखंड में टूटे बैरिकेड, देवेंद्र को कंधों पर लेकर विधानसभा पहुंचे छात्र!

झारखंड में टूटे बैरिकेड, देवेंद्र को कंधों पर लेकर विधानसभा पहुंचे छात्र!

जयपाल सिंह स्टेडियम में नौ दिनों से अनशन पर बैठे जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो को समर्थकों ने कपड़े और डंडे से बनी पालकी में कंधों पर उठाकर विधानसभा के करीब पहुंचाया।

Google News Follow

Related

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को कई रूपों में नजर आया। विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों ने बैरिकेड तोड़े। कच्चे और पहाड़ी रास्तों से आगे बढ़े। सड़क पर बैठकर नारे लगाए। प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

आंदोलन की अगुवाई कर रहे जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मोर्चा के स्वयंसेवक भीड़ को रोकने की कोशिश करते रहे। जयपाल सिंह स्टेडियम में नौ दिनों से अनशन पर बैठे जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो को समर्थकों ने कपड़े और डंडे से बनी पालकी में कंधों पर उठाकर विधानसभा के करीब पहुंचाया। एंबुलेंस से विधानसभा की ओर जाते समय जगन्नाथपुर मंदिर के पास उन्हें रोक दिया गया था।

इसके बाद समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। कुछ दूर तक उन्हें इसी तरह ले जाया गया। बाद में वह पालकी पर बैठकर धरना स्थल तक पहुंचे। इस दौरान उनके हाथ में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तस्वीर भी थी। सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद जेएलकेएम के विधायक भी आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने छात्रों से विधानसभा के गेट तक नहीं जाने और उससे पहले रुकने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाए। छात्रों को रोकने के लिए प्रशासन ने कई स्तर पर बैरिकेडिंग की थी। वाटर कैनन के इस्तेमाल के बाद भी प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे। छात्रों ने एक-एक कर आठ बैरिकेडिंग तोड़ दी।

इसके बाद कई छात्र दौड़ते हुए जगन्नाथ मंदिर की ओर बढ़े। मुख्य सड़क पर सुरक्षा घेरा मजबूत था। ऐसे में कई छात्र कच्चे और पहाड़ी रास्तों से विधानसभा की ओर बढ़ने लगे। कुछ स्थानों पर छात्रों ने बैरिकेड खींचकर हटा दिए। इसके बाद वे लगातार आगे बढ़ते रहे।

स्थिति संभालने के लिए रिफॉर्म मोर्चा के प्रतिनिधि छात्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से विधानसभा की ओर आगे नहीं बढ़ने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से जगन्नाथ मंदिर तक मार्च करने और वहीं धरना देने को कहा। भीड़ में किसी असामाजिक तत्व के होने पर उसकी जानकारी देने की भी अपील की गई।

छात्रों को रोकने के दौरान प्रतिनिधिमंडल और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में तीन स्तर की मानव शृंखला बनाई गई। छात्र सड़क पर बैठ गए। वंदे मातरम, भारत माता की जय और जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।

आंदोलन में विरोध का अलग रंग भी दिखाई दिया। कुछ प्रदर्शनकारी स्पाइडरमैन और वनमानुष की वेशभूषा में पहुंचे। उनके हाथों में संदेश लिखे थे। भीड़ में फिल्म ‘पुष्पा’ के किरदार की झलक भी दिखाई दी। प्रदर्शन की ड्रोन से रिकॉर्डिंग की गई।

बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। रिफॉर्म मोर्चा के स्वयंसेवक भीड़ को संभालने में जुटे रहे। छात्रों का प्रदर्शन अब विधानसभा के आसपास के इलाकों तक पहुंच चुका है। प्रशासन उन्हें आगे बढ़ने से रोकने में जुटा है। छात्र अपनी मांगों पर कायम हैं।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,761फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें