31 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में भागलपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव, मतदान 12 मई निर्धारित 

बिहार में भागलपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव, मतदान 12 मई निर्धारित 

आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल रखी गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 24 अप्रैल को होगी।

Google News Follow

Related

बिहार विधान परिषद की भागलपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की खाली सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग ने विज्ञप्ति में कहा कि इस उपचुनाव के लिए अधिसूचना 16 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी। यह सीट विधान परिषद के सदस्य राधाचरण शाह के इस्तीफे के बाद 16 नवंबर 2025 से खाली थी।

आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल रखी गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 24 अप्रैल को होगी। उम्मीदवार 27 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इस सीट के लिए मतदान 12 मई को होगा और मतगणना 14 मई को की जाएगी। 15 मई तक यह चुनाव संपन्न कर दिया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने साफ कहा है कि जो भी इस सीट से जीत हासिल करेगा, उसका कार्यकाल 7 अप्रैल 2028 तक रहेगा।

निर्वाचन आयोग की इस घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, जिसका मतलब यह है कि इस निर्वाचन क्षेत्र में अब सरकार कोई नई घोषणाएं या योजनाओं के ऐलान नहीं कर सकती।

नवंबर 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में संदेश सीट से राधा चरण शाह ने जनता दल यूनाइटेड टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने विधान परिषद के सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से यह पद खाली ही था। अब इस पर उपचुनाव होने वाले हैं।

राधा चरण शाह ने जुलाई 2015 से नवंबर 2025 तक जनता दल यूनाइटेड के सदस्य के रूप में विधान परिषद में कार्य किया। अब उनके विधानसभा में जाने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी विरासत कौन आगे लेकर जाएगा और किस पार्टी का उम्मीदवार सीट जीतता है।

यह भी पढ़ें-

असम चुनाव : भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने डाले वोट, जताया जीत का भरोसा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,178फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें