27.8 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेट​ओबीसी आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए भाजपा नेता

​ओबीसी आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए भाजपा नेता

​पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष ​देवेंद्र फडणवीस ​ने​ तीखा हमला करते हुए ​​ठाकरे सरकार ​को ​ओबीसी आरक्षण ​का​​ हत्यारा ​भी करार दिया है|

Google News Follow
ओबीसी​​ आरक्षण को रद्द करने के बाद राज्य में ​भाजपा आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है| इसी क्रम ​में आज 25 मई को भाजपा की ओर मंत्रालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया| पुलिस ने शुक्रवार को एक रैली में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हटा दिया| और भाजपा नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है|
​राज्य में ओबीसी आरक्षण को लेकर ​आंदोलनकारी कह रहे हैं कि यह ठाकरे सरकार मराठा आरक्षण और ओबीसी आरक्षण की उपेक्षा कर रही है। आंदोलन के दौरान भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार, प्रवीण दारेकर, चंद्रकांत पाटिल, गोपीचंद पडलकर और गिरीश महाजन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं को आजाद मैदान ​पुलिस​ स्टेशन​ ले जाया गया।
गौरतलब​ है​ कि सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में ओबीसी आरक्षण को अवैध घोषित किया है​|​​ ​अब ​राज्य में आगामी चुनाव ओबीसी आरक्षण के ​बगैर​ होने वाले हैं​। नतीजतन, महाराष्ट्र में भाजपा शुरू से ही ठाकरे सरकार के खिलाफ आक्रामक रही है। ​पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष ​देवेंद्र फडणवीस ​ने​ तीखा हमला करते हुए ​​ठाकरे सरकार ​को ​ओबीसी आरक्षण ​का​​ हत्यारा ​भी करार दिया है|
​वही, ​भाजपा ​की ओर से कहा जा रहा है कि राज्य में ​​जब तक ओबीसी को आरक्षण नहीं मिल जाता तब तक वह चैन से नहीं बैठेगी। ​भाजपा​​ ने ऐलान किया है कि वह ओबीसी आरक्षण के लिए ​अपनी ​लड़ाई जारी रखेगी।
यह भी पढ़ें –

अमेरिका : बच्चों के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 18 विद्यार्थियों की मौत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें