32.6 C
Mumbai
Monday, May 11, 2026
होमदेश दुनियाभाजपा नेता किरीट सोमैया का आरोप मुंबई की पूर्व मेयर ने गरीबों...

भाजपा नेता किरीट सोमैया का आरोप मुंबई की पूर्व मेयर ने गरीबों के चार फ्लैटों पर कब्जा किया

बेनामी संपत्ति के जरिए इस घोटाले को दिया गया अंजाम: किरीट सोमैया

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने शनिवार को मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर पर एसआरए फ्लैट्स घोटालों को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी ने अवैध रूप से वर्ली में गरीब, झुग्गीवासियों के चार फ्लैटों पर कब्जा कर लिया था। वहीं मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा कि मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर परिवार और कीश कॉरपोरेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ गोमाता जनता एसआरए वर्ली मुंबई में कथित तौर पर धोखाधड़ी और जालसाजी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

वहीं इससे पहले भाजपा के नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया था कि मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर और उनका परिवार एक जालसाजी मामले में शामिल था, जिसमें एक अदालत ने उनके खिलाफ समन जारी किया था। उन्होंने कहा कि बेनामी पर उनके परिवार ने अवैध रूप से चार फ्लैटों का अधिग्रहण किया जो गरीब, झुग्गी निवासियों के थे। इस मामले के चलते एक विशेष कंपनी अदालत ने किशोरी पेडणेकर के बेटे साईप्रसाद पेडणेकर, उनकी फर्म किश कॉरपोरेट और चार अन्य के खिलाफ जालसाजी और 2012 में कंपनी को पंजीकृत करते समय झूठे दस्तावेज जमा करने के लिए समन जारी किया हैं। 

ये भी देखें 

​एनसीपी को बड़ा झटका, शरद पवार के करीबी सांसद की सदस्यता रद्द​ ​​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,113फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें