27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमराजनीति"हर चीज़ में इन्हें वोट बैंक दिखता है"- कांग्रेस नेताओं की बयानबाज़ी...

“हर चीज़ में इन्हें वोट बैंक दिखता है”- कांग्रेस नेताओं की बयानबाज़ी पर भाजपा का हमला!

भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह ने इन बयानों को "सस्ती लोकप्रियता" हासिल करने की कोशिश करार देते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तंज कसा।

Google News Follow

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा की गई आलोचनात्मक टिप्पणियों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जहां एक ओर देशभर में भारतीय सेना की इस साहसी कार्रवाई की सराहना हो रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पृथ्वीराज चव्हाण और उदित राज की टिप्पणियों पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार किया है।

भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह ने इन बयानों को “सस्ती लोकप्रियता” हासिल करने की कोशिश करार देते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस और सपा को हर चीज़ में अपना वोट बैंक ही दिखाई देता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को केवल भारत माता का सम्मान दिखाई देता है। उनके लिए न राजनीति मायने रखती है, न सत्ता – सिर्फ मातृभूमि की रक्षा और भारत का गौरव।”

सिंह ने आगे कहा, “भारतीय सेना ने हमारी माताओं-बहनों के मांग के सिंदूर के एक-एक कण का हिसाब किया है। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति का परिणाम है, जिससे आज हर भारतवासी गर्व महसूस कर रहा है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “दुनिया के तमाम देश भारत और प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं – ये भाजपा के मतदाता नहीं, बल्कि भारत के समर्थक हैं।”

उदित राज और पृथ्वीराज चव्हाण पर निशाना साधते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जानबूझकर विवाद खड़े करवाती है। “पहले अपने नेताओं से विवादित बयान दिलवाते हैं, फिर कहते हैं कि यह नेता का निजी विचार है। जब देश को एकजुट होने की ज़रूरत है, तब ये लोग वोट बैंक की राजनीति में उलझे हैं।”

बता दें कि पृथ्वीराज चव्हाण ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सरकार पर भावनात्मक लाभ लेने का आरोप लगाया था, वहीं उदित राज ने इस अभियान के नाम पर ही सवाल उठाते हुए कहा था कि इस तरह के अभियान को ऐसा नाम नहीं दिया जाना चाहिए था।

इन बयानों ने न केवल राजनीतिक बहस को जन्म दिया है, बल्कि एक बार फिर यह प्रश्न भी उठाया है कि क्या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों पर भी पार्टियां सस्ती सियासत करने से नहीं चूकतीं। ऐसे समय जब सीमाओं पर गोलीबारी चल रही है, देश के भीतर एकता और भरोसे की ज़रूरत कहीं अधिक है – लेकिन लगता है, कुछ दल अभी भी ‘वोट’ में ही देश का भविष्य देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

ईरानी अभिनेत्री ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भ्रामक टिपण्णी, भारतीयों ने कीया ट्रोल, कह रही भारत मेरा घर है।

ऑपरेशन सिंदूर: NSA अजीत डोभाल ने दी पीएम मोदी को ब्रीफिंग!

NSA डोभाल की पाक समकक्ष से बातचीत, तनाव कम करने की ओर उठेंगे कदम ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें