27.8 C
Mumbai
Monday, July 20, 2026
होमबॉलीवुडकंगना रनौत लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, अभिनेत्री के पिता ने किया कंफर्म  

कंगना रनौत लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, अभिनेत्री के पिता ने किया कंफर्म  

उनके पिता अमरदीप  रनौत ने कहा कि कंगना रनौत लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी,लेकिन वह चुनाव कहां से और किस सीट से चुनाव लड़ेंगी यह पार्टी तय करेगी। 

Google News Follow

Related

अभिनेत्री कंगना रनौत आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। अभिनेत्री के पिता इस बात की पुष्टि की रनौत लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं,लेकिन किस सीट से चुनाव लड़ेंगी यह अभी साफ़ नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रनौत केवल बीजेपी के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगी। पिछले दिनों उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थीं.

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर यह लंबे समय से चर्चा है कि वह राजनीति में उतर सकती है। उन्होंने इस कई बार इस ओर इशारा भी कर चुकी है। उनके पिता अमरदीप रनौत ने कहा कि कंगना रनौत लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी,लेकिन वह चुनाव कहां से और किस सीट से चुनाव लड़ेंगी यह पार्टी तय करेगी। साथ ही उनका यह भी कहना है कि वह केवल बीजेपी के टिकट से ही चुनाव लड़ेंगी।

गौरतलब है कि, हाल ही में कंगना रनौत ने राष्ट्रीय स्वयं संघ के एक कार्यक्रम में भी शामिल हुई थी। उन्होंने संघ द्वारा आयोजित बिलासपुर में हुए कार्यक्रम में शामिल हुई थीं ,जिसके बाद वो मनाली चली गई थीं। इससे पहले कंगना रनौत ने गुजरात के द्वारका में मीडिया से बात करते हुए हुए कहा था कि भगवान की कृपा रही तो वह चुनाव लड़ सकती है। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली कंगना रनौत ने दो दिन पहले ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से कुल्लू में मुलाक़ात की थीं।

इसके बाद से उनके चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई थी। इसके बाद उनके पिता अमरदीप रनौत द्वारा साफ किया गया है कि कंगना लोकसभा का चुनाव लड़ सकती है। उनके महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कंगना की सीट पार्टी ही तय करेगी।

ये भी पढ़ें      

धनखड़ का मजाक: PM Modi ने कहा, 20 साल से सह रहा अपमान

भारतीय राजनीति में परिवारवाद की अमरबेल: भतीजे को CM बनाएगी ममता?

खत्म हो जाएंगी 80 लाख नौकरियां,​ भारत में नहीं घुसने दी जाएंगी ‘ये’ कारें​- गड़करी​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,029फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें