29 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमदेश दुनियाबजट 2025-26: भारतीय हस्तशिल्प कला की साड़ी में दिखीं वित्त मंत्री; विरासत...

बजट 2025-26: भारतीय हस्तशिल्प कला की साड़ी में दिखीं वित्त मंत्री; विरासत और समृद्ध का प्रतिक!

मधुबनी कला और दुलारी देवी को सम्मान देने हेतु वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उस साड़ी को शनिवार के दिन पहनकर बजट को प्रस्तुत किया।

Google News Follow

Related

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट के दिन उनके ड्रेस लुक पर भी सबकी नजरे होती हैं| इस बार उन्होंने बिहार के मधुबनी हस्तशिल्प कला की साड़ी में वर्ष 2025-26 के बजट को पेश करती दिखाई दी| बता दें कि वित्त मंत्री प्रति वर्ष वह भारत की समृद्ध हस्तशिल्प कला वस्त्र विरासत को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न साड़िया पहनती है। इस वर्ष उन्होंने एक सफ़ेद साडी पहनी हुई थी, जिसमें विस्तृत सुनहरी कारीगरी थी और उसके साथ उन्होंने एक लाल ब्लाउज पहना था। यह साड़ी उन्होंने मधुबनी कला के सम्मान में पहना था।

बता दें कि बिहार में जब वित्त मंत्री मिथिला आर्ट इंस्टिट्यूट के एक आयोजन पर गई थी तब पद्म श्री से सम्मानित दुलारी देवी ने यह साड़ी उन्हें भेंट की थी और प्रार्थना की थी की वे इस साड़ी को बजट के दिन पहने। मधुबनी कला और दुलारी देवी को सम्मान देने हेतु वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उस साड़ी को शनिवार के दिन पहनकर बजट को प्रस्तुत किया।

गौरतलब है कि बिहार की दुलारी देवी की जीवन यात्रा बहुत प्रेरणादायक है। कई कठिनाइयों का सामना करते हुए भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी।दुलारी देवी मछुआरा समुदाय से आती है जहा चित्रकारी को इतना प्रोत्साहित नहीं किया जाता, लेकिन उन्होंने कर्पूरी देवी से इस कला को सीखा। उनकी चित्रकारी कई सारी सामाजिक समस्या जैसे बाल विवाह ,एड्स और कन्या भ्रूण हत्या के विषय में जागरूकता फैलाती है।

आज तक दुलारी देवी ने 10,000 चित्रकारी के कार्य किये है और 50 से अधिक प्रदर्शनी में दिखाए है। उन्होंने 1000 से अधिक छात्रों को इस कला में निपुण बनाया है ताकि वे इस कला को आगे बचाये रख सके।

2019 को वित्त मंत्री ने गुलाबी मंगलगिरि सिल्क साड़ी पहनी थी। 2020 को उन्होंने एक पिली सिल्क साड़ी पहनी थी, जो आशा और समृद्धि को दर्शाता है। 2021 को उन्होंने लाल और सफ़ेद रंग की पोचमपल्ली साड़ी पहनी जो बुनाई करने वाली समुदाय को सम्मान देने के लिए था। 2022 को उन्होंने एक भूरे रंग की बोमकाई साड़ी पहनी थी, जो ओडिशा की साड़ी है।

2023 के बजत के समय उन्होंने कर्नाटक के कारीगरी वाली लाल सिल्क साड़ी पहनी जिसमें काली कसूती एम्ब्रॉयडरी की हुई थी। 2024 को उन्होंने पश्चिम बंगाल की नीली तुसार साड़ी पहनी जिसमे कंथा एम्ब्रॉयडरी था। निर्मला सीतारमन हर वर्ष के बजट में अपने देश के विभिन्न वस्त्र कला को प्रदर्शित करते हुए उनके प्रति सम्मान जताती है।

यह भी पढ़ें-

बजट 2025-26: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए खोला खजाना! किये कई महत्वपूर्ण घोषणाएं!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें