बजट 2026-27: “युवाशक्ति से प्रेरित, तीन कर्तव्यों पर आधारित है बजट”

: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

बजट 2026-27: “युवाशक्ति से प्रेरित, तीन कर्तव्यों पर आधारित है बजट”

Budget 2026-27: "The budget is inspired by youth power and based on three key responsibilities."

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश करते हुए कहा कि यह बजट युवाशक्ति से प्रेरित है और तीन कर्तव्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत एक चुनौतीपूर्ण बाहरी माहौल का सामना कर रहा है, जहां व्यापार और बहुपक्षीय व्यवस्था दबाव में हैं और संसाधनों व आपूर्ति शृंखलाओं तक पहुंच बाधित हुई है।

वित्त मंत्री ने कहा, “आज हम ऐसे बाहरी माहौल का सामना कर रहे हैं, जिसमें व्यापार और बहुपक्षवाद संकट में हैं और संसाधनों तथा आपूर्ति शृंखलाओं तक पहुंच बाधित हो रही है। नई प्रौद्योगिकियां उत्पादन प्रणालियों को तेजी से बदल रही हैं और इसके साथ ही जल, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों की मांग में तीव्र वृद्धि हो रही है।”

वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा कि यह बजट कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है और इसी भावना से सरकार अपने संकल्पों को आगे बढ़ा रही है। हमारी सरकार का संकल्प गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों पर ध्यान केंद्रित करना है। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार ने बजट को तीन प्रमुख कर्तव्यों के ढांचे में रखा है।

वित्त मंत्री के अनुसार, सरकार का पहला कर्तव्य आर्थिक वृद्धि को तेज और टिकाऊ बनाना है। इसके लिए उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के साथ-साथ वैश्विक अस्थिरताओं के बीच अर्थव्यवस्था की मजबूती सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा, “हमारा पहला कर्तव्य उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाकर तथा अस्थिर वैश्विक परिस्थितियों के बीच मजबूती का निर्माण करते हुए आर्थिक वृद्धि को तेज और टिकाऊ बनाना है।”

दूसरे कर्तव्य के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमताओं का निर्माण करना है, ताकि वे भारत की समृद्धि की राह में मजबूत साझेदार बन सकें। वित्त मंत्री ने कहा, “हमारा दूसरा कर्तव्य जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का निर्माण करना है, ताकि वे भारत की समृद्धि की यात्रा में मजबूत भागीदार बन सकें।”

तीसरा कर्तव्य ‘सबका साथ, सबका विकास’ के दृष्टिकोण से जुड़ा हुआ है। सीतारमण ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर परिवार, समुदाय, क्षेत्र और क्षेत्रक को आवश्यक संसाधनों तक समान पहुंच मिले।

वित्त मंत्री ने अपने भाषण में सुधारों की प्रक्रिया पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि “सुधार एक्सप्रेस अपने रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रही है और अपने कर्तव्यों को पूरा करने में हमें मदद करने के लिए इसकी गति बनी रहेगी।”

यह भी पढ़ें:

रिद्धिमा का योग अवतार, तस्वीर शेयर कर कहा, योग ही जीवन का तरीका है!

ट्रंप का दावा—भारत ईरान नहीं, वेनेजुएला से खरीदेगा कच्चा तेल

निर्मला सीतारमण ने पहनी बैंगनी कांजीवरम साड़ी! क्या है संदेश?

Exit mobile version