28 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026
होमदेश दुनियाशराब नीति घोटाला: सिसोदिया से पूछताछ जारी, गोपाल राय गिरफ्तार    

शराब नीति घोटाला: सिसोदिया से पूछताछ जारी, गोपाल राय गिरफ्तार    

बीजेपी बोली भ्रष्टाचार को इवेंट मैनेजमेंट में बदलने की कोशिश 

Google News Follow

Related

दिल्ली में हुए नई शराब नीति घोटाले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सीबीआई के सामने आज यानी रविवार को पेश हुए। उनसे पूछताछ जारी है। इससे पहले वे राजघाट पहुंचे। सिसोदिया ने शंका जाहिर की थी कि आज सीबीआई उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार और बीजेपी सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है। मुझे यकीन है कि आज मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है. एक ओर जहां सिसोदिया से पूछताछ हो रही है। वहीं,आप नेता सीबीआई ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे है।  गोपाल राय को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि CBI ने सिसोदिया को पिछले रविवार को ही तालाब किया था। लेकिन सिसोदिया ने समय का हवाला देकर पूछताछ की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी। जिसके बाद CBI ने नई तारीख 26 फरवरी को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने सिसोदिया से पूछताछ मामले में कहा कि वे कट्टर ईमानदार नेता है।
वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया के सीबीआई ऑफिस जाने पर ट्विट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि  मनीष चिंता मत करिये,हम आपके परिवार का ख्याल रखेंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि बच्चों पढ़ाई से जी नहीं चुराना। अगर मै मुझे पता चला कि आप लोग पढ़ाई नहीं कर रहर हैं तो मै जेल में खाना छोड़ दूंगा।
वहीं, बीजेपी प्रवक्ता संबित ने आप पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को इवेंट मैनेजमेंट में बदलने पर उन्हें भ्रष्टाचार छिपाने पर मदद नहीं मिलेगी। आप ने शराब नीति घोटाले में कोई जवाब नहीं दी। इससे साफ़ है कि उन्होंने सच छुपाने बकी कोशिश की है। उन्हें  सीबीआई बको जवाब देना चाहिए ,इवेंट मैनेजमेंट की जरुरत नहीं है।
ये भी पढ़ें

 

तांगेवाले अतीक का अतीत भयानक, ऐसा बना जुर्म की दुनिया का बादशाह   

चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे डेनिश क्राउन प्रिंस और प्रिंसेस

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,122फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें