राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला। पेट्रोल-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे। मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल 8 रुपए महंगा कर दिया। ये बढ़त होती ही जाएगी। महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है- चुनाव में वादे और बाकी समय जनता की जेब पर वार।”
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 दिनों के भीतर चौथी बार हुई वृद्धि को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘फ्यूल लूट’ का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। खड़गे ने दावा किया कि पेट्रोल की कीमत में 7.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 7.53 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
खड़गे ने अपने पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार ने आम लोगों की बचत को जलाने का काम किया है। उन्होंने यूपीए सरकार और वर्तमान सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए दावा किया कि 2004 से 2014 के बीच अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में 175 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई थी, जबकि मोदी सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमतों में वैसी बढ़ोतरी नहीं हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में पेट्रोल की कीमत 71.41 रुपए प्रति लीटर थी, जो 2026 में बढ़कर 102.12 रुपए प्रति लीटर हो गई। यह 43.01% की बढ़ोतरी है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी के साथ आज एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसी के शेयरों में क्रमशः 5.8%, 4.44% और 3.90% की तेजी आई। लोगों के हितों पर मुनाफे को तरजीह देना ही भाजपा के डीएनए में है।
पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण दल पर गोलीबारी, पुलिसकर्मी घायल
