34 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमक्राईमनामाबंगाल में कानून व्यवस्था पर सवाल! ED अधिकारियों पर हमला, गाड़ियां तोड़ी

बंगाल में कानून व्यवस्था पर सवाल! ED अधिकारियों पर हमला, गाड़ियां तोड़ी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ईडी कर्मचारियों पर हमले की निंदा की है।

Google News Follow

ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता बार बार संविधान की दुहाई देते हैं और लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं लेकिन जिस तरह पश्चिम बंगाल में ED अधिकारियों पर ग्रामीणों ने हमला किया। उसे सही नहीं ठहराया जा सकता है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ईडी कर्मचारियों पर हमले की निंदा की है। उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज ईडी अधिकारियों पर हमला हुआ है कल हत्या करेंगे।

गौरतलब है कि, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। यह घटना तब जब ईडी के अधिकारी राशन घोटाले मामले में TMC नेता के यहां छापे मारने पहुंचे थे। अधिकारियों के अनुसार दो ब्लॉक स्तर के दो नेता शहजाद शेख और शंकर अध्या और उनके रिश्तेदारों के यहां छापेमारी चल रही थी। इस दौरान ईडी अधिकारियों के साथ केंद्रीय बल के जवान भी थे।

बताया जा रहा है कि जब एक टीम शेख के घर पहुंची तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो अधिकारियों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। इसको देख आसपास की महिलायें और ग्रामीण एकत्रित होने लगे और नारेबाजी की। इतना अधिकारियों को गाली दी और उन हमला कर दिया जैसे तैसे अधिकारियों ने अपनी जान बचाकर भागे। इस घटना में ईडी अधिकारियों के गाड़ी के शीशे भीं टूटे मिले। इस दौरान मीडिया पर भी हमला किया गया। इसी जिले में अध्या के आवास और उनके दफ्तरों पर छापे मारे गए। इस मामले में ज्योति प्रिया मल्लिक को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीं इस घटना पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने ममता बनर्जी को घेरा है। साथ बंगाल के कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि ” ईडी अधिकारियों पर सत्तारूढ़ सरकार के गुंडों के हमले के बाद यह साफ हो गया है कि राज्य में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। आज वे घायल हुए हैं। कल उनकी हत्या भी हो सकती है। यह मेरे लिए आश्चर्य का विषय नहीं है।”

ये भी पढ़ें

सीट बंटवारे पर फंसा पेच: उद्धव ठाकरे का नीतीश कुमार को फोन; बोले, अरे अभी तक…!

कांग्रेस विधायक सहित इनेलो नेता पर छापा: मिला कुबेर का खजाना, जाने सबकुछ!  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें