अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की व्हाइट हाउस में हुई लंच मीटिंग को लेकर कांग्रेस ने बुधवार (18 जून)को केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया बोला। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ने आरोप लगाया कि इस घटनाक्रम ने भारतीय कूटनीति की कमजोर स्थिति को उजागर कर दिया है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरह से मौन हैं।
कांग्रेस के महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने कहा, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “… असीम मुनीर ने आग लगाने का जो बयान दिया था, उसका सीधा संबंध 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से है। आज इसी व्यक्ति(असीम मुनीर) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भोजन करने का विशेष निमंत्रण मिला है… हमारा प्रतिनिधिमंडल तो केवल उपराष्ट्रपति से मिल सकता था लेकिन असीम मुनीर राष्ट्रपति से मिले हैं… आज खबर आई है कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 35 मिनट तक फोन पर बात हुई… राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत के बारे में जो कहा और हमें जो कहा गया, उसमें जमीन आसमान का फर्क है… प्रधानमंत्री मोदी आप एक सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुलाते है? आप(प्रधानमंत्री मोदी) विपक्ष को क्यों नहीं बुलाते हैं?.. आप सर्वदलीय बैठक में कहिए कि उनसे(अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप) क्या बात हुई?..”
उन्होंने पूछा कि क्या इसी कारण राष्ट्रपति ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन को एक दिन पहले छोड़ दिया और प्रधानमंत्री मोदी को वह बड़ा आलिंगन नहीं दिया जिसकी अपेक्षा की जा रही थी? जिस पर जवाब देते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “कभी प्लेन का रडार चेक किया है,आज अमेरिका का सैकड़ों विमान पाकिस्तान एयर स्पेस के उपर मँडरा रहा है,स्वाभाविक है कि ईरान के ख़िलाफ़ पाकिस्तान अपना जगह उपयोग करने का छूट दे रहा है।”
साथ ही भाजपा सांसद ने कटाक्ष करते हुए कहा “आपके अनुसार क्या जयराम रमेशजी हम चमचों में शामिल हो जाएँ । यह मोदी का भारत है और हम सार्वभौमिक देश हैं“
बता दें की पहलगाम हमले के बाद कांग्रेस ने सरकार के साथ खड़े होने की बात की थी, जबकि वास्तव में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के शुरू होने से कोंग्रेस सरकार और पीएम मोदी को नीचा दिखाने की पुरजोर कोशिश में लगी हुई है। कांग्रेस के सुप्रीम नेता राहुल गांधी लगातार सवाल पूंछ रहे है की पाकिस्तानी वायुसेना ने कितने राफेल गिराए है, जिस पर हाल ही में डसॉल्ट के सीईओ ने खुलासा किया है की पाकिस्तान के दावें झूठे है और भारत के सभी राफेल सही सलामत है। इसी तरह कांग्रेस भारत के कूटनीतिक कदमोंको राजकीय परिपेक्ष्य में हलके साबित करने के लिए इजरायल और ईरान के बीच के संघर्ष के साथ ही अमेरिका का पाकिस्तान के एयरस्पेस में हस्तक्षेप भी दुर्लक्षित कर रही है।
यह भी पढ़ें:
प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आएंगे भारत
भारत ने कभी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं किया
व्हाइट हाउस में पाक सेना प्रमुख की मेहमाननवाज़ी पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला



