28.8 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमक्राईमनामाचंदौली कांडः अखिलेश के बयान पर डिप्टी सीएम केशव ने दिया जवाब

चंदौली कांडः अखिलेश के बयान पर डिप्टी सीएम केशव ने दिया जवाब

संबंधित थाने के इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच से पहले कोई रिपोर्ट आएगी तो उस पर भी कार्रवाई होगी।

Google News Follow

गत दिनों पहले चंदौली में पुलिस की मौजूदगी में एक शातिर अपराधी की बेटी की मौत को लेकर राज्य की राजनीति गरमाने लगी है| वही उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर सीधे तौर पर मुख्यमंत्री योगी सरकार पर हमला किया है| वही अखिलेश के आरोपों पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जवाब दिया है।

गौरतलब है कि चंदौली की घटना और पुलिस के कार्य पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि मेरी पुलिस कप्तान से बात हुई थी, उनसे भी कहा कि क्यों ऐसा अन्याय हो रहा है। दो बहनों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। कमरे में बंद करके युवती को बेल्ट से मारा गया। एक बहन की जान चली गई और दूसरी बीमार है। उन्होंने दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज करने की भी बात कही है। अखिलेश ने कहा पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। पुलिस पर हमें भरोसा नहीं है।

उधर अखिलेश के आरोपों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने जवाब दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव बौखलाए हुए हैं। घटना के बाद मुकदमा दर्ज हो गया है। संबंधित थाने के इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच से पहले कोई रिपोर्ट आएगी तो उस पर भी कार्रवाई होगी।

​यह भी पढ़ें-​

Hyderabad: राहुल को नहीं मिली यूनिवर्सिटी कैंपस में दौरे की इजाजत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें