27 C
Mumbai
Friday, September 20, 2024
होमदेश दुनिया​​Exit Poll 2022: यूपी​ और मणिपुर ​में ​खि​ला​ कमल​,​ उत्तराखंड में कांटे...

​​Exit Poll 2022: यूपी​ और मणिपुर ​में ​खि​ला​ कमल​,​ उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, पंजाब में आप

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 का सायं 6 बजे 7वें व अंतिम चरण का चुनाव संपन्न हो गया| और 10 मार्च को सभी राज्यों के​ चुनावों का​​ परिणाम आने वाला है​| इससे पहले यूपी, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब को लेकर एक्जि​​ट पोल के आकड़े भी आने लगे हैं| आकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलता दिखाई दे रहा है| और उत्तर प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्य नाथ को देख रही है| वही उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे का टक्कर बताया जा रहा है|

पंजाब की बात करें तो एक्जिट पोल के अनुसार वहां कांग्रेस को पीछे छोड़ती हुई आप सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिखाई दे रही है| गोवा और मणिपुर में ​​एक्जिट पोल की माने तो गोवा में जहां भाजपा​-कांग्रेस ज्यादा के अंतर पर नहीं दिखाई दे रहे हैं| वही मणिपुर में भाजपा​​ बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आयी है|हालांकि ​वर्ष 2017 में ​वहां ​ पर ​भाजपा ने सहयोगी दलों के गठबंधन के साथ मणिपुर के सत्ता बनायीं हुई थी| और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने में सफल हुई थी|

​​पंजाब में सरकार बना सकती है AAP, जानें किस पार्टी को मिल रही कितनी सीटें-कांग्रेस को  26-33 सीटें मिल सकती है|शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को 24-32 सीटें मिल सकती है|आम आदमी पार्टी को 52-61 सीटें मिलने की संभावना है|​ भाजपा गठबंधन को 3-7 सीटें मिलने की संभावना है|अन्य के हिस्से में 1-2 सीटें आ सकती है|यानी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है|

पंजाब में किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिल दिखाई दे रहा है- कांग्रेस को 25 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है| शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को 24 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है| आम आदमी पार्टी को  39 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है| भाजपा गठबंधन को  06 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है| अन्य के हिस्से में 06 फीसदी वोट शेयर आ सकते हैं|

पंजाब में मुक़ाबला दोतरफ़ा नहीं बल्कि चौतरफ़ा है|कांग्रेस के सामने अपनी सरकार बचाने की चुनौती है| वहीं आम आदमी पार्टी का दावा है कि इस बार सरकार उसी की बनेगी| भाजपा और कैप्टन अमरिंदर का गठबंधन कोई बड़ा दावा तो नहीं कर रहा है, लेकिन उनको नज़अंदाज नहीं किया जा सकता है|
उत्तराखंड में किस पार्टी को कितनी सीट मिलने की संभावना- बीजेपी को 26 -30 सीट मिल सकती है| कांग्रेस को 35 -40 सीटें मिल सकती है| बहुजन समाज पार्टी को 2-3 सीटें मिल सकती हैं,जबकि अन्य के हिस्से 1 से 3 सीट मिलती दिख रही है| वही आम आदमी पार्टी का खाता खुलने की संभावना ना के बराबर है|
उत्तराखंड में कांग्रेस को मिल सकता है बहुमत, जबकि भाजपा को 26 से 30 सीट मिल सकती है| बीएसपी को 2 से 3 सीट से संतोष करना पड़ेगा| एक्जिट पोल की माने तो उत्तराखंड में सीधे तौर पर भाजपा को नुकसान हो रहा है,जबकि कांग्रेस को फायदा हो रहा है|
 
उत्तराखंड में एग्जिट पोल के हिसाब से – उत्तराखंड में भाजपा को 35 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है| उत्तराखंड में कांग्रेस को 39 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है|आम आदमी पार्टी को 09 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिख रहा है| बीएसपी को 08 प्रतिशत वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं,जबकि अन्य के हिस्से में 09 प्रतिशत वोट आने की संभावना है|
गोवा में किस पार्टी को कितनी सीट मिलने की संभावना-भाजपा को 13-18 सीट मिल सकती है| कांग्रेस+ को 14-19 सीट मिलने की संभावना है| महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी यानी MGP को 2-5 सीट मिलने की संभावना है| आम आदमी पार्टी को 1-3 सीट मिल सकती है, जबकि अन्य के खाते में 1-3 सीट आने की संभावना है|
गोवा में किसी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा- कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती दिख रही है|कांग्रेस+ को 14-19 सीट मिल सकती है| हालांकि भाजपा भी ज्यादा पीछे नहीं दिख रही है भाजपा को 13-18 सीट मिल सकती है|
मणिपुर में किस पार्टी को मिल सकती है कितनी सीटें-मणिपुर में भाजपा की सरकार बन सकती है| मणिपुर में भाजपा को 32-38 सीट की उम्मीद है| वहीं CONG+ को 12-17 सीटें मिल सकती हैं|
मणिपुर में किस पार्टी को मिल सकता है कितना वोट शेयर:- मणिपुर में भाजपा को 39 ,कांग्रेस को 30,अन्य को 16, एनपीएफ को 9 और एनपीपी को 6 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गयी है|
यह भी पढ़ें-

पंडित छन्नूलाल ने PM मोदी की तारीफ: कहा, बनारस को नया कर दिये …     

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,380फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें