29 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाकुंभ को 'फालतू' बोलने वाले लालू ने मनाया हैलोवीन, भाजपा का तीखा...

महाकुंभ को ‘फालतू’ बोलने वाले लालू ने मनाया हैलोवीन, भाजपा का तीखा हमला !

Google News Follow

Related

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने पुराने बयान को लेकर एक बार फिर राजनीतिक विवादों के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके पोते-पोतियों के साथ हैलोवीन मनाने के वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर निशाना साधा है। पार्टी ने उन्हें याद दिलाया कि यही लालू यादव पहले महाकुंभ को ‘फालतू’ कह चुके हैं, और अब विदेशी त्योहार मना रहे हैं।

दरअसल, 31 अक्टूबर को लालू यादव की बेटी और राजद नेता रोहिणी आचार्य ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर हैलोवीन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी हैलोवीन टू एवरीवन।’ इन वीडियो में लालू यादव अपने पोते-पोतियों के साथ खेलते, फोटो खिंचवाते और परिवार संग समय बिताते नज़र आ रहे हैं।

इन दृश्यों के सामने आने के बाद भाजपा किसान मोर्चा (BJPKM) ने शनिवार को पोस्ट करते हुए लिखा, “भूलना मत बिहार वासियों, यही लालू यादव है, जिसने आस्था और आध्यात्म के महाकुंभ को फालतू बताया था और अंग्रेजों का त्योहार Halloween मना रहा है। जो आस्था पर करेगा चोट, बिहार वासी नहीं करेंगे उसको वोट।”

हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाने वाला हैलोवीन पश्चिमी देशों में लोकप्रिय त्योहार है, जिसकी जड़ें प्राचीन सेल्टिक ‘सामहिन’ उत्सव से जुड़ी हैं। यह उत्सव फसल कटाई के बाद सर्दियों के आगमन का प्रतीक था और माना जाता था कि इस दौरान जीवित और मृतकों की दुनिया के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है। आज यह त्योहार बच्चों के ‘ट्रिक ऑर ट्रीट’, डरावनी पोशाकों, कद्दू की सजावट और पार्टियों के लिए जाना जाता है।

फरवरी में लालू यादव ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ पर टिप्पणी करते हुए कहा था, “कुंभ का कहां कोई मतलब है, फालतू है कुंभ।”

उनकी इस टिप्पणी के बाद भाजपा नेताओं और संत समुदाय ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। बिहार भाजपा प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा था कि यह बयान आरजेडी की “हिंदू धर्म के प्रति सोच” को उजागर करता है। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी लालू यादव पर “सनातन धर्म का अपमान करने” और “राजनीति के लिए धार्मिक भावनाओं का मज़ाक उड़ाने” का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें:

बचपन में चीनी का सेवन कम करने से बड़े होने पर दिल नहीं देगा धोखा, स्टडी में खुलासा!

ट्रेन में चाकूबाजी से दहला ब्रिटेन, 10 लोगों को मारा चाकू , पीड़ितों की हालत गंभीर!

बिहार चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका: प्रत्याशी अनंत सिंह मोकामा हत्या मामले में गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,944फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें