30 C
Mumbai
Tuesday, April 28, 2026
होमराजनीतियूपी-बिहार छोड़िए,कुछ ढंग का काम कीजिए,आखिर राज बब्बर को यूजर ने क्यों...

यूपी-बिहार छोड़िए,कुछ ढंग का काम कीजिए,आखिर राज बब्बर को यूजर ने क्यों लताड़ा?

Google News Follow

Related

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज राज बब्बर ने चुनाव आयोग के आयुक्तों की नियुक्ति पर एक तरह से सवाल उठा दिए हैं। राज बब्बर ने आज एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘ये भी कमाल का संयोग है। फ़िलहाल चुनाव आयोग में तीनों चुनाव आयुक्त यूपी वाले हैं!’ उन्होंने अपने ट्वीट के साथ #UPElection2022 का इस्तेमाल किया है। राज बब्बर के ट्वीट पर कई कमेंट भी आए।

हिमांशु जैन नायक नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘ये महज संयोग नहीं, यूपी चुनाव के लिए सफल प्रयोग है। जितेंद्र डोंगरे ने लिखा, ‘सर, चुनाव आयुक्त चुनाव आयोग का एक अधिकारी होता है और भारत देश का नागरिक होता है, वो कहीं से भी हो सकता है। कृपया यूपी, बिहार छोड़िए और कुछ ढंग का काम कीजिए तभी आप सत्ता में वापस आ सकते हैं। उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के रिटायर आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय को हाल ही में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति के बाद अब चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त समेत तीन लोग हो गए हैं।

अनूप चंद्र पांडेय 2019 में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए थे। योगी सरकार ने उनका कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया था। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा के रिटायर होने के बाद से 3 सदस्यीय कमिशन में एक पद खाली था। अब अनूप चंद्र की नियुक्ति के बाद तीनों पद भर गए हैं।अनूप चंद्र पांडेय की नियुक्ति को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,122फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें