27.6 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमराजनीतिजैसे इजरायल ने फिलिस्तीन का हाल किआ वैसे सेना, पाकिस्तान का हाल...

जैसे इजरायल ने फिलिस्तीन का हाल किआ वैसे सेना, पाकिस्तान का हाल करें !

सुवेंदु अधिकारी की सेना से उम्मीद

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को सेना की सराहना करते हुए कहा कि देश को उम्मीद है कि भारतीय सेना पाकिस्तान को करारा जवाब देगी।

समाचार एजेंसी मीडिया से बातचीत में अधिकारी ने कहा, “मैं इस बारे में कोई भी टिप्पणी नहीं करूंगा। हमारी सेना हमारी जान है, हमारी मान है, हमारी शान है, हमारी बान है। पहलगाम में हुए हमले का वह मुंहतोड़ जवाब देगी। हर भारतीय उम्मीद लगाकर बैठा है कि जैसे इजरायल ने फिलीस्तीन का हाल किया, वैसे ही हमारी बहादुर सेना पाकिस्तान का हाल कर दे। हम सब उस उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं।”

सुरक्षा के मुद्दे पर बयान देने के साथ-साथ शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी का आगामी मुर्शिदाबाद दौरा तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा है। अधिकारी ने कहा कि दिसंबर में भी ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद के लालबाग क्षेत्र में कहा था कि मालदा और मुर्शिदाबाद में हिंदू अल्पसंख्यक हैं और मुसलमान बहुसंख्यक हैं। उस समय उन्होंने यह भी कहा था कि मुसलमान बहुसंख्यकों को हिंदुओं की रक्षा करनी चाहिए।

शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की इस नीति का नतीजा यह हुआ कि मोथावाड़ी में हिंदुओं पर अत्याचार हुए, लेकिन राज्य सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की आगामी सभा का हिंदू समाज बहिष्कार करेगा और किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लेगा।

उन्होंने हरगोविंद दास और चंदन दास के परिवारों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने मुआवजे की पेशकश की थी, लेकिन पीड़ित परिवारों ने उसे अस्वीकार कर दिया। अधिकारी ने दावा किया कि अंततः उन्हें भाजपा प्रतिनिधियों के माध्यम से मुआवजा मिला, जिससे यह स्पष्ट है कि हिंदू समाज किस पर विश्वास करता है।

यह भी पढ़ें:

आनुवंशिक बीमारियों की पहचान और इलाज में क्रांतिकारी साबित होगा AI

03 मई 2025 का राशिफल: जानें आज का भविष्य क्या लेकर आया है !

गर्मी में लू से बचना अब आसान: आयुर्वेदिक उपायों से खुद को रखें सुरक्षित

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें