28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाINDIA गठबंधन को झटका, पंजाब में AAP सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

INDIA गठबंधन को झटका, पंजाब में AAP सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की सभी 13 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा पर अपना उम्मीदवार जल्द उतारेगी।

Google News Follow

पंजाब में आम आदमी पार्टी एकला चलो के तहत 13 लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब का दौरा कर रहे हैं और पंजाब सीएम के साथ मिलकर सरकारी योजनाओं को की घोषणा कर रहे हैं। शनिवार को, केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की सभी 13 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा पर अपना उम्मीदवार जल्द उतारेगी। केजरीवाल के घोषणा के बाद इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है।

केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से वोट के रूप में आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि दो साल पहले 117 सीटों में से 92 सीटें दी। आपने इतिहास रच दिया। केजरीवाल ने हाथ जोड़कर कहा कि आज मै आप लोगों एक बार फिर आशीर्वाद मांग रहा हूं। दो माह बाद लोकसभा चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में 13 सीटें है, एक सीट चंडीगढ़ में है कुल मिलाकर 14 सीटें है जिस पर आम आदमी पार्टी 10 से 15 दिन में अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि आप ने जिस तरह से दो साल पहले आमीन आशीर्वाद दिया उसी तरह से इन 14 सीटों पर भी आशीर्वाद देंगे।

इस दौरान केजरीवाल ने भगवंत मान सरकार की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि इन दो सालों में राज्य सरकार ने बहुत काम किया। वहीं, कांग्रेस भी राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का मन बनाया है। वर्तमान में इंडिया ब्लॉक बिखर चुका है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी समर्थित एनडीए में शामिल हो गए है तो आरएलडी के मुखिया जयंत चौधरी के बीजेपी के साथ जाने की बात कही जा रही है। वहीं, बंगाल में ममता बनर्जी भी अकेले चुनाव लड़ने का दावा कर रही है। जबकि, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 16 सीट देने का ऐलान किया है। इंडिया गठबंधन में लगातार खींचतान बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

जो बिना राम के भारत की कल्पना करते हैं ,वो भारत को नहीं जानते 

राम मंदिर: सांस्कृतिक पुनर्जागरण का शंखनाद!

डिजिटल पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 29 फरवरी से कोई भी जमा स्वीकार करने पर प्रतिबंध !

लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA, अमित शाह का बड़ा ऐलान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें