29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाPM Modi से डरी Maldives की मंत्री शिउना, की विवादित टिप्पणी, जाने...

PM Modi से डरी Maldives की मंत्री शिउना, की विवादित टिप्पणी, जाने मामला     

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने वर्तमान सरकार को घेरते हुए पीएम मोदी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी की निंदा की है

Google News Follow

पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव की सरकार और वहां के लोग डरे हुए हैं। इसका जीता जगता उदाहरण सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। तमाम भारत विरोधी पोस्ट किये गए। इस बीच मालदीव सरकार में युवा सशक्तिकरण ,सुचना और कला उप मंत्री मरियम शिउना ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया था।  जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है।

इसके साथ ही मोहम्मद मोइज्जू सरकार बैकफुट पर आ गई है। हालांकि,मोइज्जू सरकार ने शिउना  के बयान से किनारा कर लिया। मोइज्जू सरकार ने एक बयान जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया पर विदेशी नेताओं के खिलाफ हो रही आपत्तिजनक बयान किन जानकारी है। ये विचार व्यक्तिगत है और मालदीव सरकार ऐसे बयान का समर्थन नहीं करता है। मालदीव सरकार ने आगे कहा है कि, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतान्त्रिक और जिम्मेदार पूर्वक होनी चाहिए। इसके जरिये घृणा या नफ़रत नहीं फैलनी चाहिए।

हालांकि, चारों ओर से घिरने के बाद शिउना ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। यह विवाद पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे साथ शुरू हुआ है। जब पीएम मोदी ने खूबसूरत नज़रों के साथ भारत के लोगों से लक्षद्वीप आने की अपील की तो मालदीव के लोगों को मिर्ची लग गई। इसके बाद मालदीव के लोगों के साथ ही वहां की सरकार के मंत्रियों को भी यह डर सताना शुरू कर दिया कि मालदीव का पर्यटन उद्योग को हतोत्साहित करने के लिए पीएम मोदी ने यह अपील की है। शिउना ने पीएम मोदी को “जोकर” और “इजराइल का कठपुतली का था।”

माना जा रहा है कि जिस तरह से मालदीव के राष्ट्राध्यक्ष मोहम्मद मोइज्जु ने भारत के खिलाफ मोर्चा खोला है, उसे सबक सिखाने के लिए ही पीएम मोदी ने यह कदम उठाया है। अब पीएम मोदी के इस कदम से  सोशल मीडिया पर दोनों देशों के यूजर्स में आपस भिड़ रहे हैं। वैसे बता दें कि मालदीव की शिउना के अलावा जाहिद रमीज सहित कई लोगों ने पीएम मोदी पर टिप्पणी की थी।

इस मामले में मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने वर्तमान सरकार को घेरते हुए पीएम मोदी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने उस विवादित पर कहा है कि भारत मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि के लिए एक प्रमुख सहयोगी है। उन्होंने  शिउना के बयान को घटिया करार दिया है।

ये भी पढ़ें

96 साल की शालिनी दबीर, जिन्होंने खाई थी गोली, मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता      

14 हजार रुपये में दक्षिण कोरियाई पहुंचना चाहती थी ये तीन लड़कियां, जाने वजह    

राहुल नार्वेकर का बीमार पड़ना राजनीतिक भूकंप की शुरुआत है?- संजय राऊत

अयोध्या में सिर्फ श्रीराम ही नहीं आएंगे बल्कि 85 हजार करोड़ रुपए भी आएंगे​ ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें