हिम्मत है तो बनारस में BJP को हरा कर दिखाओ, ममता का कांग्रेस तीखा हमला         

कांग्रेस 300 में से 40 सीट जीत पाएगी की नहीं। कांग्रेस जहां जहां पहले जीतती रही है अब वहां वहां हारती जा रही है।

हिम्मत है तो बनारस में BJP को हरा कर दिखाओ, ममता का कांग्रेस तीखा हमला         

टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। ममता बनर्जी ने कहा है कि कांग्रेस में इतनी ही हिम्मत है तो वह बनारस से बीजेपी को हरा कर दिखाए। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को वेस्ट बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए यह चुनौती कांग्रेस के सामने रखी है।

ममता बनर्जी  ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि “मुझे नहीं लगता है कि कांग्रेस 300 में से 40 सीट जीत पाएगी की नहीं। कांग्रेस जहां जहां पहले जीतती रही है अब वहां वहां हारती जा रही है। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो  वह बीजेपी को बनारस से हराकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है, लेकिन हम इंडिया गठबंधन में है, मगर हमें इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।  इस बात की जानकारी प्रशासन द्वारा मिली।

ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि,हम उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं जीते , आप राजस्थान में चुनाव नहीं जीते। हिम्मत है तो इलाहाबाद में जीत कर दिखाओ वाराणसी में चुनाव जीत कर दिखाओ। हम भी देखें की आप में कितनी हिम्मत है। ममता बनर्जी ने राहुल गांधी पर वार करते हुए कहा कि अब फोटो शूट का जमाना है जो लोग कभी चाय की स्टॉल पर नहीं गए, वे आजकल बीड़ी कामगारों के साथ फोटो खिचवा रहे हैं। बता दें कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बंगाल में प्रवेश के बाद राहुल गांधी बीड़ी कामगारों से मुलाक़ात की थी। जिसका वीडियो कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी शेयर किया है।

ये भी पढ़ें 

मिलिंद देवड़ा के बाद अब यह मुस्लिम नेता बेटे संग छोड़ेगा कांग्रेस का हाथ?

BJP में शामिल होंगे आचार्य प्रमोद कृष्णम? PM Modi से की मुलाकात

झारखंड का सियासी संकट खत्म! चंपई सोरेन संग दो डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ

Exit mobile version