27.9 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमदेश दुनियाममता ह‍िंदुओं की नहीं मुसलमानों की मुख्यमंत्री हैं - अग्निमित्रा पॉल!

ममता ह‍िंदुओं की नहीं मुसलमानों की मुख्यमंत्री हैं – अग्निमित्रा पॉल!

भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी बताएं कि इसके पीछे कौन है, जो चुन-चुन कर हिंदुओं की हत्या कर रहा है, उनके व्यवसायों को आग लगा रहा है, मंदिरों को जला रहा है और हिंदुओं के घरों को नष्ट कर रहा है।

Google News Follow

Related

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं वह हिंदुओं की नहीं, मुसलमानों की मुख्यमंत्री हैं। बुधवार को ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद इमामों से बात की। मुख्यमंत्री की इमामों से मुलाकात पर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि मुर्शिदाबाद में दंगा नहीं हुआ है, इसे दंगा नहीं कहा जा सकता है। मुर्शिदाबाद में हिंदुओं का नरसंहार हुआ है।

भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी बताएं कि इसके पीछे कौन है, जो चुन-चुन कर हिंदुओं की हत्या कर रहा है, उनके व्यवसायों को आग लगा रहा है, मंदिरों को जला रहा है और हिंदुओं के घरों को नष्ट कर रहा है। भाजपा नेता ने मांग की है कि इसे पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और सच सबके सामने आना चाहिए। सेंट्रल आईबी को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। जल्द ही सच सबके सामने आएगा।

भाजपा नेता ने दावा किया है कि मुर्शिदाबाद दंगा ममता बनर्जी के संरक्षण में हुआ और इसकी पूरी कहानी तीन महीने पहले लिखी गई थी। मस्जिदों में पत्थर रखे गए थे। ममता सरकार को बस मुद्दा चाहिए था।

हाल ही में वक्फ संशोधन विधेयक संसद में पारित हुआ और इन्हें दंगा करने के लिए मुद्दा मिल गया। मुर्शिदाबाद में हिंदुओं का नरसंहार देखने को मिला। आमतौर पर आंसू गैस छोड़ने के लिए मशहूर ममता की पुलिस जब हिंदुओं का नरसंहार हो रहा था, तब दंगाइयों पर आंसू गैस क्यों नहीं छोड़े।

उन्होंने आगे कहा कि 8 से 12 अप्रैल तक ममता बनर्जी की पुलिस क्या कर रही थी। दंगाई हिंदुओं के घरों को आग लगा रहे थे, तो पुलिस मूकदर्शक क्यों बनी रही। मुर्शिदाबाद में जो कुछ हुआ है, उसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं और जब तक ममता बाहर रहेंगी, पश्चिम बंगाल सुरक्षित नहीं रह सकता है।

बंगाल में कभी भी दंगे हो सकते हैं। इसीलिए, ममता बनर्जी को गिरफ्तार कर जेल में डालना चाहिए। एक सवाल के जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि कुछ दिन पहले 26 हजार युवाओं की नौकरी चली गई। इसके पीछे ममता बनर्जी जिम्मेदार है। इनकी सरकार ने अयोग्य उम्मीदवारों को नौकरी दी।
यह भी पढ़ें-

नई दिल्ली: भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास पुणे में शुरू!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,283फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें