30.6 C
Mumbai
Wednesday, June 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटममता संग विधायक-सांसद भी संशय में, 2 जून प्रदर्शन पर सवाल!

ममता संग विधायक-सांसद भी संशय में, 2 जून प्रदर्शन पर सवाल!

शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि ममता बनर्जी ने टीएमसी सांसदों पर हुए हमले के बाद विधायकों की बैठक बुलाई, लेकिन, 60 विधायक नहीं पहुंचे।

Google News Follow

Related

शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बैठक में 60 विधायक नहीं पहुंचे। इससे साफ है कि अब उनके विधायकों का दीदी से मोहभंग हो रहा है। इसीलिए टीएमसी सांसदों पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी द्वारा 2 जून को प्रस्तावित प्रदर्शन को विधायकों के समर्थन के अभाव में रद्द कर दिया जाएगा।

शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि ममता बनर्जी ने टीएमसी सांसदों पर हुए हमले के बाद विधायकों की बैठक बुलाई, लेकिन, 60 विधायक नहीं पहुंचे। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि सांसद कल्याण बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर हमले हुए हैं और इसके विरोध में 2 जून को तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन प्रस्तावित था, लेकिन अब ममता बनर्जी देख रही हैं कि उनके विधायक और सांसद उनके साथ नहीं हैं। कई विधायक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मिल रहे हैं। वे उनके पास विकास कार्यों के लिए फंड मांगने के लिए पहुंच रहे हैं।

हेगड़े ने आगे कहा कि ममता बनर्जी घबरा गई हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनके विधायक, सांसद अब उनके साथ हैं या नहीं, इसीलिए वे अपनी रणनीति बदल सकती हैं और 2 जून को पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित प्रदर्शन को रद्द भी कर सकती हैं।

ममता बनर्जी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मदद वाले बयान पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि राहुल गांधी कभी टीएमसी को भ्रष्ट बताते हैं, तो कभी उनका समर्थन करते हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को भ्रष्ट बताने वाले राहुल गांधी अब उन्हें समर्थन दे रहे हैं।

सीबीएसई को लेकर राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना नेता ने कहा कि वे बिना सबूत के आरोप लगाते हैं। हाल ही में सीबीएसई की 12वीं कक्षा की ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर राहुल गांधी ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था, लेकिन शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने साफ किया कि सब कुछ ठीक है। टेक्निकल कमेटी भी इसकी जांच कर रही है। फिर भी वे गुमराह करने से बाज नहीं आते हैं।

दूसरी ओर, शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आईपीएल फाइनल को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि खेल के मामले में राजनीति नहीं लानी चाहिए और मैं इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती हूं।

लाड़की बहिन योजना को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में दिक्कतें हो रही हैं। देखने में मिला है कि संपन्न महिलाएं भी इसका लाभ ले रही हैं, जबकि योजना का लाभ उन्हें मिलना चाहिए जो यकीनन जरूरतमंद है।

मनीषा कायंदे ने ममता बनर्जी के आंदोलन को लेकर कहा कि उल्टा चोर शोर मचाए। बंगाल में ममता बनर्जी के कार्यकाल में कितनी हिंसा बढ़ गई थी, भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। जनता ने ममता बनर्जी के कुशासन को नकार दिया है तो वे घबरा गई हैं।

ममता बनर्जी की बैठक से टीएमसी विधायकों की दूरी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि टीएमसी का अब ग्लैमर खत्म हो गया है। अब उनके विधायक भी सोचने लगे हैं कि जब सत्ता ही नहीं है तो क्या उनके साथ रहना चाहिए। ममता दीदी ने जो गलतियां की हैं, क्या उसका हिस्सा बनना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

सैनिक स्कूल में शिक्षक बनने का मौका: शिक्षक भर्ती, 3-4 जून को वॉक-इन इंटरव्यू!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें