26 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमदेश दुनियामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी रविवार को 50 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी के साथ कई नेताओं ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ को डायनेमिक सीएम बताया है। इस दौरान उनके जन्मदिन पर हिन्दू युवा वाहिनी ने वाराणसी में गंगा आरती के साथ बुलडोजर की भी आरती की।

पीएम मोदी ने सीएम योगी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। सीएम योगी ने प्री पीपल गवर्नेंस सुनिश्चित किया है।  उन्होंने  कहा कि सीएम योगी की लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ। वहीं, अयोध्या में भी कई कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है।

इसके अलावा, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सीएम योगी ट्वीट कर  बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। उन्होंने अपने बधाई संदेश में सीएम योगी स्वस्थ जीवन और लंबी आयु की कामना की है।
इधर, वाराणसी में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने अस्सी घाट पर सीएम योगी के जन्मदिन पर गंगा आरती  में बुलडोजर आरती भी की। बुलडोजर के साथ सीएम योगी की आदमकद कट आउट भी लगाया गया था। वहीं, अयोध्या में  के साथ कई स्थानों पर  कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने 51 वे जन्मदिन पर  51 कुंटल का लड्डू बनवाया है।
ये भी पढ़ें

शॉर्ट परफ्यूम विज्ञापन को लेकर गहरा विवाद, बैन करने की मांग 

​​’कोर्बेवैक्स’ वैक्सीन को मंजूरी, डीसीजीआई ने दी हरी झंडी  ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,170फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें