29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमराजनीति"ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बाबा विश्वनाथ को समर्पित"

“ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बाबा विश्वनाथ को समर्पित”

काशी में पीएम मोदी का संबोधन

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (2 अगस्त) को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता को बाबा विश्वनाथ के चरणों में समर्पित करते हुए जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जनसभा की शुरुआत “नम: पार्वती पतये, हर-हर महादेव” के उद्घोष और भोजपुरी में काशीवासियों को प्रणाम करके की। उन्होंने कहा, “सावन के पावन महीने में हमके काशी के हमरे परिवार के लोगन से मिलय का अवसर मिलल हय। हम काशी के हर परिवार जन के प्रणाम करत हईं।”

बनौली में आयोजित इस विशाल सभा में पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को हुए उस हमले में 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। प्रधानमंत्री भावुक होते हुए बोले, “उनके परिवार की पीड़ा, उन बच्चों का दुख, बेटियों की वेदना… मेरा हृदय बहुत तकलीफ से गुजरा। तब मैं बाबा विश्वनाथ से यही मना रहा था कि सभी पीड़ित परिवार को यह दुख सहने की हिम्मत दे।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “मैंने अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का जो वचन दिया था, वह पूरा हुआ है। यह महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता मैं बाबा विश्वनाथ के चरणों में समर्पित करता हूं।”

इस मौके पर पीएम मोदी ने काशी में ₹2200 करोड़ की लागत से बने 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें वाराणसी की ऐतिहासिक दालमंडी इलाके के पुनर्विकास से जुड़े प्रोजेक्ट की आधारशिला भी शामिल है। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने देशभर के 9.7 करोड़ किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में ₹20,500 करोड़ की राशि ट्रांसफर की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम का काशी में आगमन ऐतिहासिक है। नया भारत अब दुश्मन के घर में घुसकर जवाब देता है और आतंकियों को मिट्टी में मिला देता है। पहलगाम के गुनहगारों को यही सबक मिला है।” प्रधानमंत्री का यह दौरा एक ओर जहां विकास योजनाओं की घोषणा के लिए अहम रहा, वहीं ऑपरेशन सिंदूर” के ज़रिए देश की आतंकवाद विरोधी नीति और बदले की कार्रवाई का स्पष्ट संदेश भी दिया गया।

यह भी पढ़ें:

नेशनल फिल्म अवॉर्ड में ‘द केरला स्टोरी’ को सम्मानित किए जाने पर भड़के सीएम पिनराई विजयन !

मीठी नदी सफाई घोटाला: EWO ने दाखिल की 7,000 पन्नों की चार्जशीट!

‘कांग्रेस का मुंह काला, भगवा और सनातन की विजय’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें