30.4 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपीएम मोदी का महत्वपूर्ण सिक्किम दौरा रद्द

पीएम मोदी का महत्वपूर्ण सिक्किम दौरा रद्द

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे समारोह से

Google News Follow

गुरुवार (29 मई) को प्रधानमंत्री को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेना था। यह समारोह ‘सिक्किमएट50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’ थीम के तहत आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य वर्ष 1975 में जनमत संग्रह के माध्यम से सिक्किम के भारत का 22वां राज्य बनने की ऐतिहासिक घटना को स्मरण करना है। उसी वर्ष चोग्याल साम्राज्य का भारतीय संघ में विधिवत विलय हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिक्किम दौरा गुरुवार (29मई) को खराब मौसम के कारण रद्द हो गया है। अब वे बागडोगरा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिक्किम के लोगों को संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा उनका उद्घाटन करेंगे।

भले ही प्रधानमंत्री अब व्यक्तिगत रूप से सिक्किम नहीं पहुंच पाएंगे, लेकिन वे कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की वर्चुअली आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में शामिल होंगे:

  • नामची जिले में 750 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 500-बेड वाला आधुनिक जिला अस्पताल
  • ग्यालशिंग जिले के पेलिंग के सांगाचोलिंग में एक नया यात्री रोपवे
  • गंगटोक जिले के संगखोला में अटल अमृत उद्यान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की स्थापना

इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री मोदी सिक्किम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक सिक्का, एक स्मारिका सिक्का और एक विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगे।

सिक्किम दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम पश्चिम बंगाल और बिहार में भी तय है। वे पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार पहुंचेंगे, जहां अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों के लिए सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

बिहार में प्रधानमंत्री का दौरा काराकाट और पटना तक फैला होगा। काराकाट में सुबह लगभग 11 बजे वे 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। शाम 5:45 बजे वे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे।

यह भी पढ़ें:

ओवैसी का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, आतंकी कनेक्शन लाया दुनिया के सामने !

ट्रंप को बड़ा झटका: अमेरिकी अदालत ने ‘लिबरेशन डे टैरिफ नीति’ पर लगाई रोक

Police Encounter: बिश्नोई गैंग का कुख्यात शार्प शूटर ढेर

प्रगति बैठक में 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें